PM Modi Himachal visit: पीएम मोदी किया ने हिमाचल प्रदेश का दौरा, बारिश-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए 1500 करोड़ का ऐलान

PM Modi Himachal visit: हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बारिश, बादल फटने और बाढ़ से काफी परेशान रहा और उसे जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहाड़ी राज्य में आई आपदा का जायजा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की गई। साथ ही, एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे क्षेत्र और लोगों को पटरी पर लाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्स्थापन कई तरीकों से किया जाएगा, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का नवीनीकरण, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान और पशुधन के लिए मिनी किट जारी करना।
पीएम मोदी ने की कांगड़ा में बैठक
पीएम मोदी ने मंगलवार को सबसे पहले चंबा, भरमौर और कांगड़ा समेत हिमाचल प्रदेश के कई प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में एक आधिकारिक बैठक भी की, जिसमें राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ राज्य में हुए नुकसान का भी आकलन किया गया। पीएम मोदी ने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। इसके अलावा, एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति, राष्ट्रीय राजमार्गों का नवीनीकरण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान और पशुधन के लिए मिनी किट भी जारी किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के लिए मदद की घोषणा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे उनका दीर्घकालिक कल्याण सुनिश्चित होगा। इसी प्रकार, कृषि समुदाय के महत्व को समझते हुए, विशेष रूप से उन किसानों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी जिनके पास वर्तमान में बिजली कनेक्शन नहीं है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्षतिग्रस्त घरों और बच्चों के लिए भी सहायता
क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत, क्षतिग्रस्त मकानों की जियोटैगिंग की जाएगी। इससे नुकसान का सटीक आकलन करने और प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी। बच्चों को निर्बाध शिक्षा प्रदान करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, वर्षा जल के संग्रहण और भंडारण हेतु जल संचयन हेतु पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण भी किया जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अपने दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित कई परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना और गहरा दुख व्यक्त किया। केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। इस बीच, प्रधानमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान, पीएम मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की।

