उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Prostitution in Spa:स्पा पर छापे में पांच विदेशी युवतियों सहित सात महिलाएं,आठ पुरुष पकड़े

थाना ताजगंज पुलिस ने एक सटीक सूचना पर यह बड़ी कार्रवाई की। फतेहाबाद रोड स्थित होटल अरीवा के बेसमेंट के नीचे राइव स्पा में देह व्यापार (Prostitution in Spa) का धंधा चल रहा था। पुलिस ने 8 पुरुष और 7 महिलाओं को देह व्यापार करते हुए दबोचा हैं। पुलिस ने ग्राहकों के साथ सेक्स रैकेट के संचालकों को भी दबोचा है।

आगरा। ताज नगरी में स्पा की आड़ में देह व्यापार (Prostitution in Spa) का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर पांच विदेशी युवतियों सहित कुल सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। छापे में पकड़ी गयीं युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यांमार और दो नॉर्थ ईस्ट की युवतियां शामिल हैं। छापे में आठ पुरुष ग्राहकों को भी पकड़ा गया है।

यह भी पढेंःBSA Action:‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में बाधा डालने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित

थाना ताजगंज पुलिस ने एक सटीक सूचना पर यह बड़ी कार्रवाई की। फतेहाबाद रोड स्थित होटल अरीवा के बेसमेंट के नीचे राइव स्पा में देह व्यापार (Prostitution in Spa) का धंधा चल रहा था। पुलिस ने 8 पुरुष और 7 महिलाओं को देह व्यापार करते हुए दबोचा हैं। पुलिस ने ग्राहकों के साथ सेक्स रैकेट के संचालकों को भी दबोचा है।

पुलिस के अनुसार यह अनैतिक देह व्यापार लंबे समय से चल रहा था। होटल के बेसमेंट में स्पा होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं होता था। विदेशी युवतियां भारत में टूरिस्ट वीजा पर आयीं थीं। लेकिन वे यहां आकर देह व्यापार के धंधे में लग गयी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button