Punjab News: रिश्वत मामले में नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा
विजिलेंस द्वारा विधायक की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर को अमृतसर से देर शाम गिरफ्तार किया गया था।
Punjab News: भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंसे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस द्वारा विधायक की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर को अमृतसर से देर शाम गिरफ्तार किया गया था।
पढ़े : AAP Punjab: जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, विजिलेंस ने की छापेमारी
कोर्ट ने 2 दिन का रिमांड मंजूर किया
गिरफ्तारी के बाद आज महिला इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। अब विजिलेंस विभाग इस दौरान उससे गहराई से पूछताछ करेगा, ताकि रिश्वत के लेन-देन और इसके पीछे की पूरी साजिश को उजागर किया जा सके।
3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप
इस मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब किशनपुरा इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध बेकरी मालिक को विधायक रमन अरोड़ा द्वारा ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ के माध्यम से नोटिस भेजा गया था। नोटिस मिलने के बाद बेकरी मालिक को लगातार परेशान किया गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बेकरी मालिक ने आरोप लगाया कि आखिरकार उन्हें मजबूरी में 3 लाख रुपए में समझौता (सेटलमेंट) करना पड़ा। यह राशि विधायक रमन अरोड़ा के कहने पर नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर को दी गई थी।
विजिलेंस की जांच में खुल रहे कई राज
महिला इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी से साफ संकेत मिलते हैं कि पूरा रिश्वत कांड सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसमें विधायक के निर्देश पर निगम के अधिकारी काम कर रहे थे। विजिलेंस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तरह के और कितने मामले सामने आ सकते हैं, जिनमें रमन अरोड़ा और उनके सहयोगी शामिल हो सकते हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
23 मई को आम आदमी पार्टी के जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की टीम ने विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।
अब सभी की नजर आने वाले दिनों पर टिकी है कि विजिलेंस की पूछताछ में और क्या नए खुलासे होते हैं, और क्या इससे रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV