Raanjhana Box Office: 36 करोड़ में बनी रांझणा ने जीता दिल और कमाए करोड़! अब सामने आए 12 साल पुराने आंकड़े

Raanjhana Box Office: साल 2013 में रिलीज हुई आनंद एल राय की रोमांटिक ड्रामा ‘रांझणा’ ने न सिर्फ दर्शकों के दिल जीते, बल्कि धनुष को बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान भी दिलाई। साउथ के सुपरस्टार धनुष का यह बॉलीवुड डेब्यू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल रहा था। फिल्म की कहानी, संगीत और किरदारों ने भारतीय दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा, और यही कारण है कि 12 साल बाद भी यह फिल्म लोगों की यादों में बसी हुई है।
अब आनंद एल राय एक बार फिर ‘तेरे इश्क में’ के साथ लौटे हैं, जिसे रांझणा का एक्सटेंशन माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी उन्होंने धनुष पर ही भरोसा जताया है। नई फिल्म शानदार कमाई कर रही है, ऐसे में लोग एक बार फिर यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर रांझणा ने 12 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।
36 करोड़ में बनी ‘रांझणा’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांझणा का बजट लगभग 36 करोड़ रुपये था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 105 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता ने धनुष और आनंद एल राय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। दर्शक फिल्म की कहानी और संवादों से भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
12 साल बाद फिर धमाल
रांझणा की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने एक बार फिर इसी दुनिया में दर्शकों को ले जाने की कोशिश की है। तेरे इश्क में फिल्म का बजट 80–85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और रिलीज के महज दो दिनों में 36 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई कर फिल्म ने मजबूत ओपनिंग दर्ज की है।
पढ़ें: 120 Bahadur: ‘120 बहादुर’ राजस्थान में भी टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने भजनलाल सरकार का जताया आभार
पहले वीकेंड में ही बजट रिकवर करने की तैयारी
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले वीकेंड में 50 से 55 करोड़ रुपये कमा सकती है। यदि आंकड़े ऐसे ही बढ़ते रहे, तो फिल्म अपने दूसरे वीकेंड तक आराम से अपना बजट निकाल लेगी और मुनाफे की राह पर बढ़ जाएगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
धनुष + आनंद एल राय = बॉक्स ऑफिस हिट
इतिहास गवाह है कि जब-जब आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी बनी है, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर कमाल हुआ है। रांझणा इसकी सबसे बड़ी मिसाल है, और अब ‘तेरे इश्क में’ भी उसी सफलता को दोहराने की ओर बढ़ती दिख रही है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

