Rahul Gandhi: ‘Gen Z उठो और लोकतंत्र बचाओ', वोट चोरी’ पर राहुल गांधी का हल्ला बोल

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘वोट चोरी’ की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए युवाओं और जेन-जेड को खुली चुनौती दी ‘अब वक्त है कि आप लोग लोकतंत्र की इस चोरी को रोकें।’ उन्होंने कहा कि जैसा हरियाणा में जनादेश की चोरी की गई, वैसे ही अब बिहार में भी वैसा ही खेल खेला जा रहा है।

राहुल ने कहा कि उन्होंने हाल ही में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, जिसके जरिए जनता को ‘SIR सिस्टम’ के ज़रिए मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी के बारे में जागरूक किया गया था। उनका दावा है कि अब बिहार के अलग-अलग जिलों से आ रहे वीडियो और रिपोर्ट्स यह साबित कर रहे हैं कि ‘वोट चोरी’ की पूरी साजिश चल रही है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Aurangabad Rally: बिहार में फिर एनडीए सरकार… बंपर वोटिंग के बाद औरंगाबाद में बोले पीएम मोदी
‘बीजेपी कर रही है चुनाव चोरी’
राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी ने हरियाणा में वोट चोरी से सरकार बनाई, अब वही बिहार में भी करने की कोशिश कर रही है। लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि बीजेपी के नेता दूसरे राज्यों में वोट डालने के बाद बिहार में भी वोट कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो वोट चोरी से बनती है, वो कभी युवाओं, जेन ज़ेड या आम जनता के हित में काम नहीं कर सकती।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘चुनाव आयोग के अफसर लोकतंत्र के हत्यारे’
राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी’ जैसे शीर्ष चुनाव अधिकारी इस लोकतंत्र की हत्या के मुख्य जिम्मेदार हैं। उन्होंने लिखा है कि जिन्हें मताधिकार का पहरेदार बनाया गया था, वही आज आपके भविष्य की चोरी में साझेदार बन गए हैं।
‘हरियाणा से लेकर बिहार तक चोरी का पैटर्न एक जैसा’
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी ने हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी चुनावों में धांधली की। ‘अब यही टीम बिहार में भी सक्रिय है। महागठबंधन के मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।’ उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को इस ‘लोकतांत्रिक डकैती’ को रोकने के लिए सड़क पर उतरना होगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘मोदी सिर्फ नफरत बांटते हैं’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत बांटना जानते हैं। उनके दिल में नफरत भरी हुई है, और वो धर्म व जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का मकसद सिर्फ अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना है।
‘देश में लागू है जंगलराज’
राहुल गांधी ने कहा कि असली ‘जंगलराज’ तो दिल्ली में लागू है। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश में धमकी, नफरत, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का जंगलराज फैला रखा है। नोटबंदी से लेकर गलत GST तक, सबने गरीबों की कमर तोड़ दी है।’
‘रील नहीं, रोजगार चाहिए बिहार को’
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को सस्ता डेटा देकर ‘रील बनाओ, पैसा कमाओ’ की बात करते हैं, जबकि सच ये है कि ‘रील बनाकर पैसा अडानी-अंबानी की जेब में जाता है।’ ‘रील 21वीं सदी का नशा बन चुकी है, जबकि बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए, न कि रील।’ उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की हालत बदतर हो चुकी है खेती महंगी, MSP नहीं, और फसल का दाम भी नहीं मिलता। ‘मोदी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है, और अब युवाओं का भविष्य भी खतरे में है।’

