राजनीति

Rahul Gandhi Gujarat Visit: गुजरात दौरा पर कल रहेंगे राहुल गांधी, क्यों माना जा रहा अहम

Rahul Gandhi Gujarat Visit: हाथरस हादसे के पीड़ितों और उनके परिवार से मिलने के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को पीएम मोदी के गढ़ गुजरात का दौरा करने वाले हैं। यह गुजरात दौरा कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा था इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को हराएगी।

आपको याद होगा कि राहुल गांधी ने संसद सत्र के दौरान संसद में हिंदू धर्म पर विवादित बयान दिया था इसके बाद गुजरात में कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। इस पूरे वाकये को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे। इसकी पुष्टी गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने की । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से बात की और उन्हें अहमदाबाद आकर स्थानीय नेताओं से बात करने का आमंत्रण दिया है। आगे उन्होंने कहा कि राहुल कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका समर्थन करेंगे जिन्होंने “हमले के दौरान Bjp के गुंडों से बहादुरी से मुकाबला किया था”।

पार्टी कार्यकर्ताओं की मानें तो शनिवार शाम राहुल गांधी अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर आ सकते हैं।

इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी गुजरात के राजकोट गेमिंग जोन घटना के पीड़ितों से मुलाकात कर उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। बता दें कि 25 मई 2024 को गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में आग लगने से 33 लोग झुलस गए थे जिससे उनकी मौत हो गई थी। राहुल गांधी मोरबी के पीड़ितों से भी मिल सकते हैं। दरअसल, 30 अक्टूबर 2022 को मोरबी में मच्छु नदी पर पुल गिरने से 141 लोगों की मौत हो गई थी।

राहुल गांधी दोनों त्रासदियों के परिवारों से बातचीत करेंगे और इन त्रासदियों में प्रभावित पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करेंगे।

वहीं 2 जुलाई को राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं वाले बयान पर बजरंग दल और bjp कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था। इस बीच दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जमकर पथराव और हिंसक झड़प भी हुई थी। इस घटना के पुलिस ने कांग्रेस के 5 नेताओं को गिरफ्तार भी किया था। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आमंत्रित किया है। यहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Pooja Bharti

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button