Rajasthan CM: हैदराबाद में सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन, कहा- प्रवासी भाई-बहन राजस्थान की शक्ति

Rajasthan CM: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों, प्रमुख समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवासी भाई-बहन राजस्थान की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सीएम ने निवेश, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन के क्षेत्रों में योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उन प्रवासी राजस्थानियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने राजस्थान के विकास और समाज कल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने उपस्थित जनों को आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया, ताकि मातृभूमि से उनका जुड़ाव और सुदृढ़ हो सके।
T-Hub कैंपस का दौरा
सीएम भजनलाल शर्मा ने हैदराबाद के T-Hub कैंपस का भी दौरा किया और वहाँ उपलब्ध नवीनतम तकनीकी अवसंरचना तथा नवाचार से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हब के सदस्यों के साथ बैठक कर राजस्थान में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
प्रवासी राजस्थानियों से आत्मीय संवाद
मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रवासी बंधुओं से राजस्थान में निवेश, उद्योग स्थापना और विकासोन्मुख गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भाई-बहनों ने हमेशा राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आने वाले समय में वे विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
प्रवासी राजस्थानी दिवस में आमंत्रण
मुख्यमंत्री ने प्रवासी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हैदराबाद में आयोजित प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित कर उपस्थित सभी प्रवासी बंधुओं को ‘राइजिंग राजस्थान’ के अंतर्गत आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान के परिश्रमी प्रवासी भाई-बहनों ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सदैव बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे प्रवासी बंधु विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गर्मजोशी से हुआ स्वागत
हैदराबाद आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एयरपोर्ट पर प्रवासी राजस्थानी बंधुओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस स्नेहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी का हृदय से आभार जताया। इस कार्यक्रम में तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव और राजस्थान फाउंडेशन हैदराबाद चैप्टर अध्यक्ष पवन बंसल सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

