न्यूज़राजस्थानराज्य-शहर

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 49.4°C

राजस्थान इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बन गया, जहां तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में पंखे और कूलर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। राहत की उम्मीद अब मौसम विभाग की उस भविष्यवाणी से जुड़ी है जिसमें कहा गया है कि 14 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

Rajasthan Heatwave: राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बन गया, जहां तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक है और इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा दर्ज तापमान भी है। भीषण गर्मी के कारण लोग दिनभर एसी और कूलर के भरोसे जी रहे हैं और राहत के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि 14 जून यानी शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट के साथ-साथ धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

पढ़ें: Tiger Attack Ranthambore: रणथंभौर में फिर बाघ का हमला, फॉरेस्ट गार्ड और कृषि अधिकारी घायल, इलाके में दहशत

श्रीगंगानगर में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

राजस्थान का पश्चिमी इलाका इस समय सबसे अधिक गर्मी की मार झेल रहा है। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल देशभर में सबसे अधिक है। यह तापमान 14 जून 1934 को दर्ज हुए 50 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड के बेहद करीब है। IMD के मुताबिक, श्रीगंगानगर इस सीज़न में देश का सबसे गर्म शहर बन गया है।

राजस्थान के अन्य जिलों में भीषण लू का प्रकोप

राज्य के अन्य जिलों में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

चुरू: 47.6°C

जैसलमेर: 46.9°C

बीकानेर: 46.4°C

जोधपुर: 46.3°C

फलोदी और बाड़मेर: 46.2°C

पिलानी: 45.4°C

लूणकरणसर: 45.2°C

पाली और फतेहपुर: 45°C

चित्तौड़गढ़: 44.9°C

संगरिया: 44.6°C

झुंझुनू: 44.5°C

नागौर: 44.4°C

जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार से उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।

आंधी और बारिश की भी संभावना

IMD ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी है। यह परिस्थितियां कुछ हद तक लोगों को राहत पहुंचा सकती हैं।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Diksha Parmar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button