Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले की सरस डेयरी पलसाना इन दिनों एक अलग तरह की वजह से चर्चा में है। यहां डेयरी एमडी के दफ्तर में गंगाजल छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना पूर्व एमडी कमलेश कुमार मीणा के तबादले के बाद सामने आई।
पढें: राजस्थान में PM मोदी का ‘गेम चेंजर’ दौरा, क्या BJP को मिलेगा बड़ा फायदा?
तबादले के बाद सामने आया मामला
जानकारी के मुताबिक कमलेश कुमार मीणा पलसाना डेयरी में एमडी पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका तबादला चूरू कर दिया गया। आदेश 28 अगस्त को जारी हुए, लेकिन रिलीव होने में देरी हुई। बाद में आरसीडीएफ की ओर से कारण बताओ नोटिस मिला, जिसके बाद वे चूरू चले गए।
गंगाजल छिड़काव और वायरल फुटेज
कमलेश मीणा के चूरू जाने के बाद उनके पुराने ऑफिस में गंगाजल का छिड़काव किया गया। यह पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। इस घटना ने इलाके में नई चर्चा छेड़ दी।
विवाद से जोड़ी जा रही घटना
गौरतलब है कि कमलेश मीणा ने अपने कार्यकाल के दौरान डेयरी चेयरमैन जीताराम मील पर जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाया था। ऐसे में गंगाजल छिड़कने की घटना को लोग इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
लोगों में तरह-तरह की बातें
यह घटना एकादशी के दिन हुई और उसके बाद से डेयरी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे जातिगत विवाद से जोड़ रहा है, तो कोई इसे धार्मिक परंपरा मान रहा है।
प्रशासन की चुप्पी
फिलहाल डेयरी प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब केवल डेयरी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का मुद्दा बन गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

