Salman Khan Emotional: धर्मेंद्र को याद कर बिग बॉस सेट पर भावुक हुए सलमान खान, इमोशनल मोमेंट वायरल

Salman Khan Emotional: ‘बिग बॉस 19′ का सफर अब अपने क्लाइमैक्स पर है, लेकिन फिनाले से ठीक पहले शो का माहौल भावुक हो गया। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत ही भारी दिल के साथ की। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे बॉलीवुड को दुख में डुबो दिया है और सलमान भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहे। शो की ओपनिंग में सलमान ने कहा कि यह हफ्ता उनके लिए आंसुओं, दुआओं और प्रार्थनाओं’ के बीच गुजरा है।
सलमान और धर्मेंद्र का रिश्ता हमेशा पिता-पुत्र जैसा रहा। धर्मेंद्र कई बार कहते नजर आए थे मेरे तीन बेटे हैं सनी, बॉबी और सलमान।’ इस गहरे रिश्ते को याद करते हुए सलमान स्टेज पर अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और उनकी आवाज दर्द से भर उठी।
सलमान खान ने क्यों कहा काश
वीकेंड का वार शुरू करते ही सलमान खान ने इमोशनल होकर कहा कि यह हफ्ता वैसे ही जो गुजरा है, वो मन्नते मांगकर, दुआएं करके, प्रार्थना करके… आंसुओं के साथ गुजरा है। देश को एक बड़ा झटका लगा है, इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। काश यह वीकेंड का वार मैं नहीं कर रहा होता… लेकिन जिंदगी चलती रहती है। स्पष्ट था कि वह धर्मेंद्र के निधन की बात कर रहे थे, जिनसे उनका बेहद करीबी रिश्ता रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
एक और सदस्य का सफर भी समाप्त?
इस हफ्ते टिकट टू फिनाले टास्क के बाद अशनूर कौर घर से बेघर हो चुकी हैं। खबरें हैं कि अब शहबाज का सफर भी शो में खत्म होने वाला है। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, घर के अंदर का गेम और बाहर की भावनाएं दोनों ही तीखे मोड़ ले रही हैं।
एक ऐसा रिश्ता जिसे देखकर फैंस भावुक हो जाते थे
धर्मेंद्र न सिर्फ देओल परिवार के प्रमुख थे, बल्कि सलमान खान को भी वह अपने बेटों की तरह मानते थे। सनी और बॉबी देओल ने भी कई बार कहा है। पापा और सलमान बेहद करीब हैं। सलमान और धर्मेंद्र की बोंडिंग की झलक बिग बॉस के सेट पर भी कई बार दिखाई दी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बिग बॉस में किया था सलमान से वादा
धर्मेंद्र ने बिग बॉस में कई बार शिरकत की थी। सीजन 16 में उन्होंने वापसी का वादा किया था और 2023 में फिर शो में पहुंचे भी। उस दौरान सलमान और धर्मेंद्र ने बॉबी देओल के गाने ‘जमाल कुडू’ पर स्टेज पर साथ में डांस किया था। लेकिन अब 89 साल की उम्र में भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद बिग बॉस का यह वीकेंड का वार सलमान खान के लिए सबसे कठिन साबित हुआ।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

