Samrat Chaudhary: पिता के जन्मदिन पर भावुक हुए डिप्टी CM सम्राट चौधरी, बोले-190 साल जिएं पिताजी
Samrat Chaudhary Emotional on Father Birthday: बिहार के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन पर पटना में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। सभी ने शकुनी चौधरी के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक मंच से सादगी और आत्मीयता के साथ अपने पिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने न केवल देश की रक्षा के लिए तीन-तीन युद्ध लड़े, बल्कि बिहार की राजनीति को भी नई दिशा देने का काम किया।
190 साल तक जीवित रहें पिताजी
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पिताजी को मेरी भी उम्र लग जाए और वे 190 साल तक जीवित रहें, ताकि उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे और बिहार के समाज को मिलता रहे।’ यह शब्द सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।
तीन युद्ध और एक मजबूत विचारधारा
सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि उनके पिता शकुनी चौधरी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रसेवक रहे हैं। उन्होंने देश के लिए तीन-तीन युद्ध लड़े और सेना के अनुशासन, साहस और समर्पण को जीवन भर अपनाए रखा। यही कारण है कि राजनीति में आने के बाद भी उनकी सोच हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित पर केंद्रित रही। सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का जरिया माना। यही संस्कार उन्हें बचपन से मिले, जो आज उनके राजनीतिक फैसलों में भी साफ झलकते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राजनीति से संन्यास के बाद भी मार्गदर्शक बने पिता
उपमुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि वर्ष 2015 में शकुनी चौधरी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। हालांकि, राजनीति से दूरी बनाने के बावजूद उनका अनुभव और मार्गदर्शन आज भी परिवार और समाज के लिए अमूल्य है। सम्राट चौधरी ने कहा, ‘पिताजी भले ही अब चुनावी राजनीति में न हों, लेकिन उनका आशीर्वाद और सलाह आज भी मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हर अहम फैसले में उनकी सीख मेरे साथ रहती है।’ यह बयान इस बात का प्रमाण है कि राजनीति में आगे बढ़ते हुए भी वे अपने मूल्यों और परिवार की सीख को कभी नहीं भूलते।
बिहार की राजनीति को नई दिशा देने वाला परिवार
शकुनी चौधरी को बिहार की राजनीति में एक सिद्धांतवादी और बेबाक नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हमेशा जनहित, किसानों और कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की। सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता की राजनीति ने बिहार को वैचारिक मजबूती दी और नई पीढ़ी के नेताओं को एक साफ रास्ता दिखाया।आज सम्राट चौधरी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य सत्ता में रहते हुए भी जनसेवा और ईमानदारी को प्राथमिकता देना है, ठीक वैसे ही जैसे उनके पिता ने सिखाया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जन्मदिन की बधाई देने पहूंचे नीतीश कुमार
पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी के सामने उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामकाज की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट बेहद ऊर्जावान और शानदार तरीके से जिम्मेदारी निभा रहे हैं और राजनीति में बहुत आगे जाएंगे, जिसे सुनकर शकुनी चौधरी के चेहरे पर संतोष और गर्व की मुस्कान झलक उठी।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

