Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरबिहारराज्य-शहर

Today’s Bihar Political News: सम्राट चौधरी ने लगाई सरयू में डुबकी और 22 महीने बाद उतारा अपना मुरैठा

Samrat Choudhary took a dip in Saryu and took off his Muraitha after 22 months

Today’s Bihar Political News: बिहार के डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने करीब 22 महीने बाद अपना मुरैठा (पगड़ी) उतार दिया है। सम्राट ने बुधवार सुबह अयोध्या में सरयू नदी में डुबकी लगाकर अपना मुरैठा रामलला को समर्पित किया। उन्होंने अपना सिर भी मुंडवाया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से अधिक सीटें जिताने का नया संकल्प भी लिया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार की शाम पटना से गोपालगंज होते हुए अयोध्या पहुंचे। बुधवार की सुबह उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान वे सरयू घाट भी पहुंचे और नदी में डुबकी लगाई। सरयू में स्नान के बाद सम्राट चौधरी ने रामलला को अपना मुरैठा अर्पित किया। उन्होंने यहीं अपना मुंडन भी कराया।

मुरैठा उतारने के बाद मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें अपनी पगड़ी भगवान राम को समर्पित करनी थी। आज वे अयोध्या आए और सरयू नदी में स्नान करने के बाद उन्होंने पिछले 22 महीनों से पहने हुए मुरैठा को भगवान राम के चरणों में समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बिहार चुनाव में एनडीए का लक्ष्य 243 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतना है। रामलला के दर्शन करने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के लिए रवाना हो गए।

सम्राट ने नीतीश को कुर्सी से हटाने के संकल्प के साथ मुरैठा बांधा था।

आपको बता दें कि सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने मुरैठा बांधा था। उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा दिया जाता, तब तक वह अपना मुरैठा नहीं हटाएंगे। उस समय नीतीश महागठबंधन में थे और सम्राट की पार्टी भाजपा विपक्ष में थी। हालांकि, जनवरी 2024 में सत्ता के समीकरण बदल गए और नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में आ गए।

सम्राट चौधरी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने नीतीश को पद से हटाने का संकल्प लिया था। लेकिन जब भाजपा नेतृत्व ने नीतीश कुमार के साथ जाने का फैसला किया तो उन्होंने अपने व्यक्तिगत संकल्प को दरकिनार करने का फैसला किया। सम्राट ने यह भी कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश के अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने एनडीए के समर्थन से फिर से सीएम पद की शपथ ली। इस तरह उनका संकल्प पूरा हुआ।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button