Shabana Azmi Birthday: शबाना आजमी के 75वें बर्थडे पर माधुरी-उर्मिला संग थिरकीं रेखा, विद्या बालनने भी दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स

Shabana Azmi Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी के 75वें जन्मदिन का जश्न ग्लैमर और सितारों की चमक से सराबोर रहा। इस खास मौके पर इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने इस सेलिब्रेशन को यादगार बना दिया। पार्टी की सबसे बड़ी झलक रही दिग्गज अभिनेत्री रेखा का डांस, जिन्होंने अपने एनर्जेटिक मूव्स से फैंस के दिल जीत लिए।
बर्थडे पार्टी में रेखा ने न सिर्फ अपनी ग्रेसफुल परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचाया, बल्कि उनके साथ माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर और विद्या बालन ने भी मिलकर फ्लोर पर जलवा बिखेरा। सभी ने मिलकर परिणीता के आइकॉनिक गाने ‘कैसी पहेली ज़िंदगानी’ पर परफॉर्म किया, जिसमें मूल रूप से विद्या और रेखा नजर आई थी।
रेखा की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने जीता दिल
रेखा ने पार्टी में अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत बेहद एलिगेंट अंदाज़ में की और अपनी ग्रेस व अनोखी स्टाइल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य अदाकाराएं भी उनके साथ स्टेप्स मिलाते हुए डांस फ्लोर पर उतर आईं। फैंस रेखा की बेमिसाल एनर्जी और चार्म को देख कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रेखा का बेबाक अंदाज एक बार फिर साबित कर गया कि उनके लिए उम्र महज एक नंबर है।
माधुरी, उर्मिला और विद्या ने बिखेरा जलवा
पार्टी में माधुरी दीक्षित एक स्ट्राइकिंग रेड आउटफिट में नजर आईं, जिसे उन्होंने एक प्रिंटेड ब्लू स्कार्फ के साथ लेयर किया था। वहीं उर्मिला मातोंडकर गोल्ड और ब्लैक एन्सेम्बल में ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। विद्या बालन ने टेक्सचर्ड डिटेलिंग के साथ एक फुल-लेंथ ग्रे गाउन में अपना सिंपल और एलीगेंट लुक फ्लॉन्ट किया। वहीं बर्थडे गर्ल शबाना आज़मी ने ब्राइट रेड बॉर्डर वाली मैरून ड्रेस में सभी का ध्यान खींच लिया। सभी पावरहाउस परफॉर्मर्स ने मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगा दी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जावेद अख्तर संग डांस कर भावुक हुई शबाना
पार्टी का एक और स्पेशल मोमेंट था जब शबाना आज़मी अपने पति जावेद अख्तर के साथ डांस फ्लोर पर आईं। दोनों ने कोनी फ्रांसिस के क्लासिक गाने ‘Pretty Little Baby’ पर रोमांटिक डांस किया। दोनों को साथ नाचते देख वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाते और उन्हें चीयर करते नजर आए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रेखा का विंटेज लुक बना पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
रेखा ने इस पार्टी के लिए ऑल-व्हाइट स्टाइलिश लुक अपनाया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट कोट, टर्बन-स्टाइल हेडगियर, ओवरसाइज़्ड सनग्लासेस और बोल्ड गोल्ड ज्वेलरी के साथ विंटेज ग्लैमर बिखेरा। उनके इस स्टनिंग लुक ने पार्टी में मौजूद सभी का दिल जीत लिया।

