मनोरंजन

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी-जहीर की शादी की पहली तस्वीरें आई सामने, जानें कौन-कौन आया पार्टी में

Sonakshi-Zaheer Wedding


Sonakshi-Zaheer Wedding:
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई है। इन दोनों की शादी हिंदू या इस्लाम धर्म के अनुसार नहीं हुई है, बल्कि दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोट मैरिज की है। शादी के समय कागजात पर साइन करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोंनों काफी सुंदर लग रहे हैं। वहीं शादी के दौरान सोनाक्षी के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी खड़े दिख रहे हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के शादी के बाद उनके कई फैंस का दिल टूट गया है। वहीं शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा की “ यह दिन कुछ खास है क्योंकि इसी दिन आज से सात साल पहले हमने एक दूसरे के लिए प्यार देखा था और इसे कायम रखने का फैसला भी किया था और प्यार ने तमाम चुनौतियों देखा और आज हम यहां है। जहां आज दोनों के परिवार ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति पत्नी बन गए हैं।”

सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया बंद
शादी की फोटो पोस्ट करने के कुछ ही देर में लाखों लोगों ने लाइक कर दिए हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है, जिस वजह से कई बॉलीवुड के सितारे और उनके फैंस कमेंट के जरिए बधाई भी नहीं दे पा रहे हैं। बता दे की दोनों का धर्म अलग है और पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है।

सोनाक्षी नहीं बदलेंगी धर्म
सोनाक्षी के शादी से कुछ वक्त पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि वह धर्म परिवर्तन करेगी लेकिन सोनाक्षी के ससुर इकबाल रतनसी ने इस खबर को खारिज कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सोनाक्षी धर्म नहीं बदलेंगी। वहीं शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में एक हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन दी जहां कई बड़े लोग पहुंचे थे। बता दें कि रेस्टोरेंट में पार्टी रखी गई थी वह शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट है।

जानें कौन-कौन पहुंचा रिसेप्शन में
सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में ‘हीरा मंडी’ वेब सीरीज के निर्देशक संजय लीला भंसाली नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। सफेद कुर्ते-पजामे में संजय लीला भंसाली ने पूरी लाइमलाइट अपनी ओर मोड़ ली थी। अभिनेत्री रेखा रिसेप्शन में गोल्डन कलर की बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में देखा गया जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थी। बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा की झलक भी सामने आई है जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे है। यो यो हनी सिंह, डीवा रवीना टंडन,अनिल कपूर, चंकी पांडे भी नजर आए सारे सितारे काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं इस रिसेप्शन काजोल भी नजर आई जो बला की खूबसूरत लग रही थी।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button