ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

World’s Beautiful Women: दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं भारत की ये अदाकारा, कारण जानकर आप भी हो जाएगें हैरान

नई दिल्ली: ऐसा कौन होगा (World’s Beautiful Women) जिसे अपनी खूबसूरती के लिए तारीफ सुनना पसंद नही होगा। और अगर बात दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने की हो तो फिर इससे ज़्यादा खुशी की बात कुछ और नही हो सकती है। बता दें कि इस सूची को एक वैज्ञानिक के द्वारा जारी किया गया है। जिन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चेहरों की सुंदरता का अनुपात मापने में प्राचीन ग्रीक तकनीक को लागू करने के लिए कंप्यूटरीकृत मैपिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें जोडी के चेहरे को रेशियो के हिसाब से 98.7 प्रतिशित स्कोर मिला है।

ये महिलाएं है इस लिस्ट में शामिल

Jodie Comer

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है ब्रिटिश अभिनेत्री जोडी कॉमर का जिन्हें गोल्डेन रेशियो में सबसे अधिक 94.52 फीसदी मिला है।

Zendaya

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस (World’s Beautiful Women) जेंडाया को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर जेंडाया का चेहरा 94.37 फीसदी सटीक है। आपको बता दें कि जेंडाया एक्ट्रेस के साथ पेशे से एक सिंगर भी हैं।

Bella Hadid

मॉडलिंग में दिलचस्पी रखने वालों (World’s Beautiful Women) ने बेला हदीद का नाम जरूर सुना होगा। बेला हदीद अमेरिका की मशहूर मॉडल हैं। आपको बता दें कि खूबसूरती की इस लिस्ट बेला हदीद को तीसरा स्थान मिला। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर बेला का चेहरा 94.35 फीसदी सटीक है।

Beyoncé

गोल्डेन रेश्यो के हिसाब से लिस्ट में अमेरिका की फेमस सिंगर बियॉन्से को चौथा स्थान मिला। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर बियॉन्से का चेहरा 92.44 फीसदी सटीक है। आपको बता दें कि बियॉन्से एक अच्छी सिंगर के साथ सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस भी हैं।

Ariana Grande

अगर आप अंग्रेजी गाने सुनने के शौकीन हैं तो एरियाना ग्रांडे का नाम जरूर सुना होगा। फ्लोरिडा की फेसम सिंगर एरियाना ग्रांडे को इस लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर एरियाना ग्रांडे का चेहरा 91.81 फीसदी सटीक है।

यह भी पढ़ें: Vaishali Takkar Suicide Update: सुसाइड नोट में खुलासा पड़ोसी राहुल से परेशान थीं वैशाली, करीबी दोस्त ने बताया दो महीने में होनी थी उनकी शादी

Taylor Swift

अमेरिका मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट के दिवाने अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत हैं। इस अमेरिकी सिंगर ने लिस्ट के छठवें नंबर पर अपना कब्जा जमाया है। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर टेलर स्विफ्ट का चेहरा 91.64 फीसदी सटीक है।

Jordon Dun

अपनी मॉडलिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर जॉर्डन डन को लिस्ट में सातवां स्थान मिला है। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर जॉर्डन डन का चेहरा 91.34 फीसदी सटीक है।

Kim Kardashian

मशहूर सिंगर किम कार्डेशियन को दुनियाभर में लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। किम पेशे से सिंगर के साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर जॉर्डन डन का चेहरा 91.28 फीसदी सटीक है। इस लिस्ट में कार्डेशियन ने आंठवे नंबर पर कब्जा जमाया है।

Deepika Padukon

इस लिस्ट में भारत से सिर्फ दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। कई फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी दीपिका को नवां स्थान मिला है। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर दीपिका पादुकोण का चेहरा 91.22 फीसदी सटीक है।

 HoYeon Jung

इस लिस्ट में कोरिया की फेमस मॉडल होयोन जंग को दसवां स्थान मिला है। आपको बता दें कि होयोन जंग मॉडल होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। गोल्डेन रेश्यो पैमाने पर होयोन जंग का चेहरा 89.63 फीसदी सटीक है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button