ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मेरठ में धर्मांतरणः दिल्ली के पादरी सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, तीन महिलाएं गिरफ्तार

धर्मांतरण में नामजद आरोपियों में तीन महिला आरोपी प्रेमा, तितली और रीना गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी दिल्ली के पादरी महेश पास्टर की तलाश की जा रही है।

मेरठ। धर्मांतरण के मामले में मेरठ पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली के पादरी सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार महिलाओं ने 100 से ज्यादा गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगलाया था।

धर्मांतरण का पूरा मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मंगतपुरी बस्ती का है। बताया गया है कि कोरोना काल में आर्थिक मदद के बहाने मंगतपुरी बस्ती में 100 से ज्यादा लोगों को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनाया गया।  

यह भी पढेंः गुरमीत सिंह राम रहीमःअधिवक्ता ने की पैरोल रद्द करने की मांग, हरियाणा सरकार को भेजा कानूनी नोटिस

इस प्रकरण के सामने आने पर एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच सौंपी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया। धर्मांतरण में नामजद आरोपियों में तीन महिला आरोपी प्रेमा, तितली और रीना गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी दिल्ली के पादरी महेश पास्टर की तलाश की जा रही है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस और एलआईयू भी अलर्ट हो गयी हैं। इन विभागों के संबंधित अधिकारी भी अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गये हैं।  

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button