ट्रेंडिंगबॉलीवुडमनोरंजन

Sonakshi-Zaheer wedding: क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद बदलेंगी अपना धर्म? शत्रुघन सिन्हा ने कह दी बड़ी बात

शादी के फंक्शन और celebration को लेकर इन दिनों चर्चाओ में रहने वाली सोनाक्षी के बारे में एक बड़ी update सामने आई है। अब चर्चाओ में है की क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अपना धर्म बदलेंगी? सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी कर रहे हैं। इस बीच उनकी शादी को लेकर कई खबरें आईं। कहा गया कि सोनाक्षी के माता-पिता इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि, बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें बेटी से कोई नाराजगी नहीं है और वे सोनाक्षी की हर खुशी में शामिल होंगे। यह भी खबर आई थी कि सोनाक्षी, जहीर से शादी के बाद मुस्लिम धर्म अपना लेंगी, लेकिन जहीर के पिता ने साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा।


शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के समधी, इकबाल रतनसी, ने कहा है कि सोनाक्षी मुस्लिम धर्म नहीं अपनाएंगी और अब दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक है। फ्री प्रेस जर्नल के साथ इंटरव्यू में जहीर इकबाल के पिता ने कहा, “शादी ना तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रीति-रिवाज से होगी, बल्कि सिविल मैरिज होगी। वह धर्म नहीं बदल रही हैं और यह पक्की बात है। दिलों का मिलना जरूरी होता है, धर्म का इसमें कोई रोल नहीं।” साथ ही सोनाक्षी के होने वाले ससुर ने कपल को आशीर्वाद भी दिया।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी से सोनाक्षी और जहीर की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें कपल के मेहमानों और दोस्तों ने शेयर की थीं। मेहंदी के लिए सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि जहीर ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था। एक तस्वीर में दोनों दोस्तों के साथ पोज देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुरा रहे थे। मेहंदी सेरेमनी की जगह को फूलों से सजाया गया था। अब फैन्स को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी नहीं करेंगे, बल्कि कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि, उनकी शादी की तारीख अभी साफ नहीं है। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि 23 जून को शादी नहीं, रिसेप्शन है। सोनाक्षी और जहीर की शादी की रस्में 21 जून से शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर मेहंदी और पूजा-पाठ की तस्वीरें और वीडियो देखे जा सकते हैं। अब फैंस सोनाक्षी को दुल्हन के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। सोनाक्षी और जहीर ने लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया है। उनकी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी समय से वायरल हो रहे हैं।

Mansi Negi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button