उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य-शहर

Kannauj Rape Case News:सपा नेता की बढ़ीं मुश्किलें, रेप कांड में DNA सैंपल मैच

SP leader's troubles increase, DNA sample matches in rape case

Kannauj Rape Case News: कन्नौज के सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का DNA सैंपल रेप पीड़िता के साथ मैच हुआ है. अब इस मामले में नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ना तय है। FSL की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। एसपी ने बताया- रिपोर्ट के आधार पर नवाब सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म किया था।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अहम खुलासा हुआ है। कन्नौज दुष्कर्म मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म का दोषी पाया गया है। दरअसल, नाबालिग की ओर से रेप का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद नवाब सिंह यादव के डीएनए सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद साफ हुआ है कि नाबालिग से रेप के मामले में नवाब सिंह यादव दोषी है। ऐसे में तय हो गया है कि सपा नेता की मुश्किलें बढ़ेगी। नवाब सिंह यादव के रेप कांड में फंसने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर जोरदार हमला बोल दिया था। इस मामले में सपा बैकफुट पर दिखी। आरोपी को पार्टी से अलग होने की बात कही गई। वहीं, अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस संबंधित धाराओं को बढ़ाने की तैयारी में है। पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट पर पुलिस का एक्शन

नवाब सिंह यादव की फोरेंसिक रिपोर्ट कन्नौज पुलिस को दे दी गई है। नवाब सिंह यादव का डीएनए टेस्ट कराने के लिए कोर्ट के आदेश का पालन किया गया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों ने जेल में पहुंचकर डीएनए सैंपल कलेक्ट किया था। नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपी के डीएनए की जांच कराई गई। इसमें आरोपी का डीएनए पीड़िता से मैच कर गया। इससे साफ होता है कि नाबालिग के साथ नवाब सिंह यादव ने रेप की घटना को अंजाम दिया।

य़ें था पूरा मामला

SP के नेता और डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे नवाब सिंह यादव पर 11 अगस्त की रात में नाबालिग से रेप का आरोप है। इस मामले में रात को ही पीड़िता ने डायल-112 पर कॉल कर जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची थी बुआ टॉयलेट गई, उसी दौरान नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए और दरिंदगी की। लड़की की फोन कॉल पर पुलिस पहुंची। उस वक्त बच्ची के आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे।

SP नेता बेड पर लेटा था। इसके बाद पुलिस (Police) ने नवाब को मौके से ही हिरास्त में ले लिया था। नाबालिग ने ही FIR दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को नवाब सिंह को जेल भेजा गया। उसी दिन उनके वकील ने जमानत के लिए याचिका डाली। SP नेता नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं।

कौन है नवाब सिंह यादव?

नवाब सिंह यादव कन्नौज जिले के कटरी के अंडगापुर गांव का रहने वाला हैं। उसने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन में की। 1997 में वह सपा के छात्र संगठन लोहिया वाहिनी में आया। वह लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बना। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने 1999 में पहली बार अपना चुनाव कन्नौज से ही लड़ा था। इसके बाद नवाब का जुड़ाव अखिलेश से हो गया। लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष होने के कारण उसने जमीनी स्तर पर अपनी पहचान बनाई। 2006 में नवाब सिंह यादव को ब्लॉक प्रमुख के पद पर चुना गया। 2007 में जब मायावती मुख्यमंत्री चुनी गईं तो नवाब के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए। 2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री चुने गए तो नवाब ने अपना प्रभाव बढ़ाया।

आपको बता दें वर्ष 2012 में डिंपल यादव के सांसद चुने जाने के वक्त नवाब सिंह यादव ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। नवाब 2022 के UP चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

रेप के प्रयास का था आरोप

कन्नौज में एक किशोरी ने सपा नेता नवाब सिंह यादव पर रेप का आरोप लगाया है। 15 वर्षीय किशोरी के आरोपों को नवाब सिंह यादव ने राजनीतिक साजिश करार दिया था। आरोपित सपा नेता ने दावा किया था कि बढ़ते राजनीतिक कद को लेकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। पीड़िता की मां और बुआ पहले समाजवादी पार्टी में थी। उसके भाजपा में जाने का दावा किया। अब डीएनए टेस्ट में सैंपल मैच करने के बाद नवाब सिंह यादव पर आरोप पुख्ता हो गए हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button