उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

SP Mla Zahid Jamal Baig: सुसाइड मामले में सपा विधायक ने किया सरेंडर, जाने क्या है पूरा मामला

SP MLA surrenders in suicide case, know the whole matter

SP Mla Zahid Jamal Baig: भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। नाबालिग नौकरानी पर आरोप है कि सपा विधायक ने उसे पीटा और आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने उनके बेटे जईम बेग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सपा विधायक की पत्नी को पुलिस ढूंढ रही है।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग ने नौकरानी के सुसाइड केस में सरेंडर कर दिया है। भगोड़े जाहिद बेग ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया हैं। भदोही पुलिस सपा विधायक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे जैम बेग को एक दिन पहले ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। विधायक और उनकी पत्नी फरार हो गए। उन सभी पर एक युवा नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

घटना 9 सितंबर को हुई थी, जब नाबालिग नौकरानी विधायक के घर के स्टोररूम में फांसी पर लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ बाल तस्करी, हत्या (Child trafficking, murder) के लिए उकसाने और बंधुआ (Bonded) मजदूरी सहित कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 17 साल की लड़की विधायक के घर पर घरेलू सहायिका का काम करती थी। 9 सितंबर को उसका शव विधायक आवास के स्टोररूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि लड़की ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की होगी।

आपको बता दें पुलिस द्वारा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत नई शिकायत दर्ज करने के बाद मामले ने एक अलग रुख ले लिया। इसके अलावा उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143(4) (बच्चे की तस्करी) और 143(5) (एक से अधिक बच्चों की तस्करी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।

इस घटना के बाद से ही सपा विधायक और उनकी पत्नी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी थी। वहीं बुधवार को सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button