Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरबिहारराज्य-शहर

Bihar Jehanabad Stampede: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, 7 लोगो की मौत

Stampede in Siddheshwar Nath temple, 7 people died

Bihar Jehanabad Stampede: आज यानी 12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है और इस बीच बिहार के जहानाबाद में रविवार 11 अगस्त की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर भगदड़ मच गई, जिसके बाद हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग आज सावन के चौथे सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने आए थे।

हालांकि प्रशासन ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन जिस तरह से यह हादसा हुआ और घायल हुए श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह संख्या और बढ़ सकती है। घायल लोगों को पास के मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सोमवारी के मौके पर जल चढ़ाने के लिए लगती है भीड़

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। सोमवार को भीड़ और बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पिछले रविवार रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। आपको बता दें कि पहाड़ के ऊपर एक मंदिर है और लोग यहां जल चढ़ाने के लिए ऊपर चढ़ते हैं।

इस पूरे मामले में एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि वे थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर कुछ कह पाएंगे। इस सवाल पर कि क्या सुरक्षा में कमी थी? इस पर उन्होंने कहा कि रविवार रात को काफी भीड़ होती है। तीन सोमवार के बाद यह चौथा सोमवार था। इसे देखते हुए हम लोग सतर्क थे। जिस तरह से सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती होती है, उस तरह से यह किया गया। यह दुखद घटना है। हम पहले आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं।

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भगदड़ के बाद श्रद्धालु नीचे गिर पड़े। उनका दम घुटने लगा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के कारण यह हादसा हुआ। एनसीसी के लोग ड्यूटी पर थे। बिहार पुलिस से कोई नहीं था। जल चढ़ाने आए एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पहाड़ की चोटी पर पुलिस और लोगों के बीच बहस के बाद लाठियां चलीं और लोग पीछे की ओर भागने लगे। उसी में यह घटना हुई। लोग नीचे गिरने लगे।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button