PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस की कहानी… कभी गिरमिटिया मजदूर बनकर गए थे भारतीय, आज 70% आबादी और PM भारतीय, भोजपुरी फेम… कैसे पॉपुलर हुए हिंदुस्तानी
1834 से 1924 तक अंग्रेज भारत से मजदूरों को मॉरीशस ले जाते रहे। हज़ारों लोगों को वहां बसाया गया। बाद में भारत से कुछ व्यापारी भी मॉरीशस पहुंचे। धीरे-धीरे भारत से गए लोगों ने वहां अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया और मुख्यधारा से जुड़ने लगे।
PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस का भारत से गहरा नाता है। वहां की करीब 70 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है। वहां की राजनीति में भी भारतीयों का प्रभाव है। धर्म की बात करें तो वहां की करीब 50 फीसदी आबादी हिंदू धर्म को मानती है। वहां भारतीय भाषाएं और रीति-रिवाज आम हैं। अब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस में हैं, तो यह जानना दिलचस्प है कि पश्चिमी हिंद महासागर के इस द्वीप में भारतीय कैसे फैले हैं?
पढ़े : पीएम ने मोदी को पहनाई माला, डिप्टी पीएम, सीजेआई, स्पीकर समेत कई मंत्री पहुंचे एयरपोर्ट
अंग्रेजों ने भारतीयों को गिरमिटिया मजदूरों के रूप में बसाया
सभी रिपोर्टों को देखने के बाद पता चलता है कि मॉरीशस की खोज 1502 में हुई थी। इसके बाद कई लोगों ने यहां अपना प्रभाव स्थापित करने की कोशिश की। लेकिन इसे पहचान तब मिली जब 1715 में फ्रांस ने इस पर कब्ज़ा कर लिया। फ्रांस ने करीब 100 साल तक इस पर कब्ज़ा किया, लेकिन 1810 में ब्रिटेन ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कहानी यहीं से शुरू हुई…
जब अंग्रेजों ने इस इलाके पर कब्ज़ा किया तो इस इलाके को विकसित करने और खेती के लिए भारत से मजदूरों को यहां बसाया गया। 1834 से 1924 तक अंग्रेज भारत से मजदूरों को मॉरीशस ले जाते रहे। हजारों लोगों को वहां बसाया गया। बाद में भारत से कुछ व्यापारी भी मॉरीशस पहुंचे। धीरे-धीरे भारत से गए लोगों ने वहां अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया और मुख्यधारा से जुड़ने लगे।
बाद में वहां के लोगों ने भाषा और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को लेकर पहल की। रामगुलाम परिवार ने भोजपुरी भाषा और धर्म को लेकर कई स्तरों पर पहल की, जिससे वहां के लोगों में एकता बढ़ी। 1930 तक शिवसागर रामगुलाम ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी। शिवसागर के पिता भी बिहार से मजदूरी करने मॉरीशस आए थे। मजदूरों के अधिकारों को लेकर वहां बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए और शिवसागर नायक बनकर उभरे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आखिरकार 1968 में मॉरीशस को आजादी मिली और शिवसागर को राष्ट्रपिता कहा गया। वे पहले प्रधानमंत्री भी बने। उनके परिवार का राजनीतिक कद बढ़ता गया। मौजूदा पीएम नवीनचंद्र भी शिवसागर के बेटे हैं।
मॉरीशस की लगभग 70 प्रतिशत आबादी भारतीय है
मॉरीशस में लगभग 70 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है। यहां भोजपुरी भी बड़े पैमाने पर बोली जाती है। धर्म के दृष्टिकोण से देखें तो मॉरीशस की कुल आबादी में लगभग 50 प्रतिशत हिंदू हैं। इसके बाद लगभग 32 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म को मानती है, जबकि लगभग 15 प्रतिशत लोग इस्लाम को मानते हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV