न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

SYL Dispute: केंद्र की नई पहल, सैनी और मान दोनों मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी

सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहा वर्षों पुराना जल विवाद एक बार फिर चर्चा में है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक बार फिर पहल की है।

SYL Dispute: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहा वर्षों पुराना जल विवाद एक बार फिर चर्चा में है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक बार फिर पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर जल्द से जल्द बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है।

पढ़े : Haryana Police: हरियाणा पुलिस की पहल बनी देश के लिए प्रेरणा, जानें क्या नि:शुल्क कैशलेस इलाज योजना

10 जुलाई के आसपास दिल्ली में संभावित बैठक

सूत्रों के अनुसार, यह अहम बैठक दिल्ली में 10 जुलाई के आस-पास आयोजित की जा सकती है। बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर चल रहे गतिरोध को समाप्त करना है। इस मुद्दे पर इससे पहले कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद केंद्र सक्रिय

गौरतलब है कि मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह सिर्फ “मूक दर्शक” की भूमिका में न रहे, बल्कि सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभाए। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि केंद्र इस विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब और हरियाणा दोनों के साथ मिलकर प्रयास करे।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

सी.आर. पाटिल की पुष्टि

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने पुष्टि की कि केंद्र सरकार इस विवाद को समाप्त करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों राज्यों के हितों का संतुलन बनाए रखते हुए एक व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

लंबे समय से लटका है मामला

सतलुज-यमुना लिंक नहर का मामला दशकों से लंबित है। हरियाणा इस नहर के निर्माण और जल वितरण की मांग करता रहा है, जबकि पंजाब का रुख शुरू से ही विरोधी रहा है। राजनीतिक और क्षेत्रीय कारणों के चलते यह मामला लगातार टलता रहा है और दोनों राज्यों के बीच तनाव की वजह बना हुआ है।

अब जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है और केंद्र सरकार ने एक बार फिर पहल की है, तो उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। हालांकि, अंतिम समाधान दोनों राज्यों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और सहमति पर ही निर्भर करेगा।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button