Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Ayodhya Ram Mandir News: जिस दिन से हुई द्वापर युग की शुरुआत, उसी मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, 2 जून से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान

5 जून को गंगा दशहरा पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य राम दरबार समेत 8 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह अनुष्ठान अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक होगा। इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। कलश यात्रा, यज्ञ और वैदिक अनुष्ठान के साथ यह समारोह संपन्न होगा। इसमें देशभर से संत-महात्मा शामिल होंगे।

Ayodhya Ram Mandir News: त्रेता युग में राम दरबार की कल्पना तो लोगों के मन में पहले से ही है, यह कल्पना एक बार फिर अयोध्या में मूर्त रूप लेने जा रही है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राम मंदिर में भव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके साथ ही सात अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए पांच जून यानी गंगा दशहरा को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.25 से 11.40 बजे तक का विशेष मुहूर्त तय किया गया है। मान्यता है कि इसी तिथि और मुहूर्त से द्वापर युग की शुरुआत हुई थी।

पढ़े : बांके बिहारी मंदिर के लिए योगी सरकार ने बनाया ट्रस्ट, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमान जी राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थित भव्य राम दरबार में विराजमान हैं। परिसर में बने छह अन्य मंदिरों में भी देवताओं की मूर्तियां विराजमान हैं। इन सभी की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को गंगा दशहरा के अवसर पर एक साथ की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां दो जून से ही शुरू हो जाएंगी।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

कलशयात्रा से शुरू होगा अनुष्ठान

सबसे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। फिर तीन जून को यज्ञ मंडप का पूजन कर अग्निदेव की स्थापना की जाएगी। चार जून को वैदिक रीति से पालकी और अधिवेशन निकाला जाएगा। यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य भी हर हाल में एक जून तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन के मुताबिक इस अनुष्ठान में काशी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि, आचार्य विद्या रामानुजाचार्य स्वामी, सौभाग्य नारायणाचार्य स्वामी समेत देशभर के प्रमुख संत-महात्मा, दक्षिण भारत के वैदिक आचार्य और पीठाधीश्वर शामिल होंगे।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

यजमान और आचार्यों की बनाई गई सूची

इसी तरह दिल्ली से पंडित इंद्रेश मिश्रा और आचार्य प्रवीण शर्मा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कई परंपराओं के संतों और धर्मगुरुओं के साथ ही आरएसएस, विहिप और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले यजमानों की सूची तैयार कर ली गई है और उन्हें एक-एक करके आमंत्रित किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी आचार्य प्रवीण शर्मा और इंद्रदेव मिश्रा को दी गई है। इसके अलावा अनुष्ठान कराने वाले आचार्यों की सूची भी तैयार कर ली गई है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button