ट्रेंडिंगधर्म-कर्म

4 October 2022 Rashifal: कल मनाई जाएगी महानवमी, इन जातकों पर बरसेगी माता रानी की कृपा

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2022) की शुरुआत 26 सितंबर से हो गई है। इस नवरात्रि माँ दुर्गा इन कुछ राशियों के जातकों पर अपनी विशेष (4 October 2022 Rashifal) कृपा बनाएंगी। इस नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रुपों की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर (4 October 2022 Rashifal) तक नवरात्रि की धूम रहेगी। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं. ज्योतिषों का मानना है कि नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। इन राशि वालों (4 October 2022 Rashifal) के लिए नवरात्रि के 9 दिन वरदान के समान साबित होंगे। आज के राशिफल में (Aaj Ka Rashifal) मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक राशिवालों पर माता की कृपा बनी रहेगी, और धन-वर्षा भी होगी.

मेष राशि

आज आप सभी कार्य अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे, परंतु आपने जो दिशा पसंद (4 October 2022 Rashifal) की है, ऐसा भी हो सकता है कि वह उचित न हो। आप किसी धार्मिक प्रवृत्तियों में जुड़ सकते हैं। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की संभावना है। स्वभाव की उग्रता को अंकुश में रखना पड़ेगा। आपके उग्र स्वभाव के कारण व्यवसाय या परिवार में किसी का मन दुःखित हो सकता है।

वृषभ राशि

आप जो कार्य हाथ में लेंगे, वह समय से (4 October 2022 Rashifal) पूरा न होने पर निराशा अनुभव करेंगे। काम सफल होने में थोड़ा समय लगेगा। आहार में ध्यान न देने के कारण तबीयत खराब हो सकती है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रवास में कोई कठिनाई आ सकती है। नौकरी या व्यवसाय में काम अधिक रहने से थकान महसूस करेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों और योग के कारण मन की शांति प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि

आपके दिन की शुरुआत ताजगी और स्फूर्ति के (4 October 2022 Rashifal) साथ होगी। आप मित्रों और मेहमानों के साथ भोजन या पिकनिक का आनंद उठाएंगे। आपके द्वारा नए परिधान, आभूषण और वाहन खरीदे जाने की संभावना है। आज काफी आनंद का अनुभव करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति की तरफ आकर्षण में वृद्धि होगी। समाज में आपको मान- सम्मान और लोकप्रियता मिलेगी। धंधे में भागीदारी से लाभ हो सकेगा।

कर्क राशि

आज आपकी चिंताएँ दूर होंगी और आप खुशी अनुभव कर सकेंगे। परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करके आनंद प्राप्त कर सकेंगे। आपको काम में सफलता और कीर्ति मिलेगी। नौकरी में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही काम करनेवाले लोगों का सहयोग मिल सकेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धी आपके समक्ष पराजीत होंगे।

सिंह राशि

आज आप स्वयं को शारीरिक मानसिक रुप से स्वस्थ रख सकेंगे। आपकी सृजनशीलता में अधिक निखार आएगा। लेखन और साहित्य में भी कुछ नई रचना कर सकेंगे। आपकी प्रियजन के साथ की मुलाकात आनंददायक रहेगी। बालकों की प्रगति के विषय में जानकर भी आनंद होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। आप धार्मिक प्रवृत्तियों में भी अधिक रुचि लेंगे।

कन्या राशि

आपको थोड़ी कठिन परिस्थिति के लिए तैयार रहना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब होगा और मानसिक भय अनुभव होगा। मां के साथ मतभेद हो सकता है अथवा बीमार होंगे। सम्बंधियों के साथ उग्र दलील और मतभेद हो सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका मन आहत न हो। वाहन या घर की खरीद- बिक्री के लिए यह समय उचित नहीं है। पानी से बचना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Navratri 2022: हर तरफ Dandiya, Garba और दुर्गा पूजा की धूम, नोएडा के कई इलाके में जमकर थिरके लोग

तुला राशि

नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आप अधिक भाग्यशाली बनेंगे और आर्थिक लाभ होने की संभावना है।किसी सामाजिक समारोह में उपस्थित रहने के लिए बाहर जाना पड़ेगा। आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। सहोदरों के साथ सम्बंध अधिक अच्छे बनेंगे। आपको शारीरिक- मानसिक स्वस्थता की अनुभूति होगी।

वृश्चिक राशि

आपके कुटुंब में सुख- शांति का माहौल रहेगा। सम्बंधियों और मित्रों से मिलेंगे, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। धार्मिक प्रवृत्तियों के पीछे खर्च हो सकता है। आप आभूणण और सुवासित वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। अपनी वाणी से आप लोगों को आकर्षित कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक प्रश्नों को अच्छी तरह हल कर सकेंगे। विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

धनु राशि

विवाह और संतान तथा सुख, स्वास्थ्य और पढ़ाई में सफलता के लिए समय बहुत अनुकूल है। विदेश- व्यापार से लाभ हो सकता है। आप धार्मिक और शुभ कार्य कर सकेंगे। सम्बंधियों और मित्रों से मिलकर आप खुश होंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आनंद के पल बिताएँगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे औऱ आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मानसिक भय की अनुभूति होगी। व्यवसाय में सरकार की दखलंदाजी बढ़ेगी। धर्म और समाज से सम्बंधित कार्यों के पीछे पैसे खर्च हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। शत्रुओं से कष्ट हो सकता है। बाईं आँख में पीड़ा हो सकती है। कर्ज होने की संभावना है। आपको स्त्री और संतान की चिंता सताएगी। दुर्घटना से बचना पड़ेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ मंगलकारी कार्यों के लिए अच्छा है। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में आनंद और संतोष प्राप्त कर सकेंगे। मित्रो और बुजुर्गों की तरफ से तथा नौकरी- धंधा में बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मीन राशि

व्यवसाय में पदोन्नति या वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ हो सकते हैं। आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी मामलों में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में सुख- शांति बने रहेंगे।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button