Sliderइंटरनेशनल न्यूज़ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

PM Modi congratulated Sunita Williams: धरती को आपको किया याद… पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को उनकी वापसी पर दी बधाई, लाखों लोगों के लिए उन्हें बताया प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बाचू विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव को पृथ्वी पर लौटने पर बधाई दी। ये सभी अंतरिक्ष यात्री पूरे 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटे हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा, पृथ्वी को आप सभी की याद आई। आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

PM Modi Congratulated Sunita Williams: 9 महीने बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोरबुनोव धरती पर वापस लौट आए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लौटने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सुनीता विलियम्स के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, क्रू-9 का स्वागत है, पृथ्वी को आपकी बहुत याद आई, पृथ्वी आपको याद करती है।

पढ़े : 9 बार स्पेसवॉक, 900 घंटे रिसर्च, 150 एक्सपेरिमेंट… सुनीता विलियम्स ने 9 महीने स्पेस में क्या किया?

पीएम ने इस सफलता पर क्रू को दी बधाई

इस सफलता पर क्रू को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह मिशन उनके धैर्य, साहस और मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का असली मतलब क्या होता है। उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़े : जानें क्यों अमेरिका ने ब्राउन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर को किया निर्वासित

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम ने आगे बताया कि अंतरिक्ष यात्रा क्या होती है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष में जाना इंसान की सीमाओं को आगे बढ़ाने, सपने देखने की हिम्मत और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखने जैसा है। सुनीता विलियम्स की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सुनीता एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं। सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण पेश किया है।

सभी लोगों पर गर्व – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमें उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने इन अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।”

धरती पर कब लौटे?

नासा क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद बुधवार सुबह 9 महीने से अधिक समय में पहली बार धरती की हवा में सांस ली। अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर पर कैप्सूल से बाहर निकाला गया।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

क्या था अंतरिक्ष यान का तापमान वायुमंडल में प्रवेश के दौरान?

जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, तो उसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए संचार भी ठप हो गया। ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने तक करीब 17 घंटे लगे।

यह मिशन 8 दिनों का था

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ 5 जून 2024 को अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा केवल 8 दिनों की थी, लेकिन स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण यह मिशन 8 से 9 महीने का हो गया। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 9 महीने तक ISS पर रहना पड़ा। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन बिताए, जहाँ उन्होंने 4500 से अधिक परिक्रमाएँ पूरी कीं और 121 मिलियन मील से अधिक की यात्रा की।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष में तीसरी उड़ान

यह मिशन सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष में तीसरी उड़ान थी। इस मिशन के पूरा होने के साथ ही विलियम्स ने अंतरिक्ष में 608 दिन पूरे कर लिए हैं, जो कि पैगी व्हिटसन के 675 दिनों के बाद किसी भी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताए गए दिनों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Chanchal Gole। National Desk। Delhi

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button