UP Hameerpur News: हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में युवक को सुनसान इलाके में बुलाकर दोस्त ने मारी गोली। गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राठ में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। वहीं गोली लगने के बाद दोस्त मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
बता दे कि, पूरा मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के रामबाग का है, जहां पर नितिन व नितेंद्र राजपूत अपने दोस्तों के साथ रामबाग बगीचे में थे। तभी उनके दोस्तों के द्वारा अवैध तमंचा को लोड-अनलोड किया जा रहा था। तभी अचानक तमंचे से गोली चल गई और गोली चलने से नितिन को बाये हाथ में छर्रे लग गई, वहीं नितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में नितेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया, जहां नितेन्द्र की गंभीर हालत होने पर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी।

