Delhi Political News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की एक तस्वीर पर मचा बवाल, AAP क्यों कह रही - दिल्ली में फुलेरा पंचायत जैसी सरकार
Delhi Political News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के जनसेवा सदन में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस आधिकारिक बैठक में सीएम के पति मनीष गुप्ता भी उनके साथ बैठे नजर आए। जिसके बाद सीएम के पति की बैठक में मौजूदगी की तस्वीरें वायरल हो गईं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इन तस्वीरों को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बैठक की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए इन्हें पंचायत वेब सीरीज की फुलेरा पंचायत से जोड़ा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली सरकार फुलेरा की पंचायत बन गई है।
पढ़े : दिल्ली में 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सीएम रेखा गुप्ता का रामलीला-दुर्गा पंडाल समितियों को तोहफा
सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए आगे लिखा कि जिस तरह फुलेरा पंचायत की महिला प्रधान का पति प्रधान बनकर सारा काम संभालता है, उसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री के पति भी सरकारी मीटिंग में बैठे नजर आए। हमने पहले भी बताया था कि सीएम के पति सरकारी मीटिंग में शामिल होते हैं। इसके साथ ही, वह न सिर्फ अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हैं, बल्कि निरीक्षण भी करते हैं। आप नेता ने इसे पूरी तरह से असंवैधानिक बताया है।
दिल्ली सरकार बनी फुलेरा पंचायत
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 7, 2025
जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे , आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं ।
हमने पहले भी बताया था कि CM आले पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं , अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते… pic.twitter.com/40D3kz5OXU
ये भी पढ़े : पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, दिल्ली सरकार ने की 5 करोड़ की मदद, अब तक 46 की मौत
मुख्यमंत्री की बैठक में पति की भूमिका पर विवाद
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए लिखा कि दिल्ली में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। पहले भाजपा, भाई-भतीजावाद के नाम पर कांग्रेस को गाली देती थी, अब वही भाजपा बताए कि अगर यह भाई-भतीजावाद नहीं तो और क्या है? मुख्यमंत्री किसी पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं? क्या उनके पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा जिस पर भरोसा करके उन्हें अपने पति की मदद की जरूरत हो? मुख्यमंत्री अपने पति का दबदबा क्यों कायम करने की कोशिश कर रही हैं?
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
सौरभ भारद्वाज ने सवालिया लहजे में लिखा कि बिना किसी संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी के सीएम के पति को सरकारी प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है? बैठक की तस्वीरें सीएम रेखा गुप्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई हैं, इसके अलावा सीएमओ के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की गई हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सांसद संजय सिंह ने सौरभ भारद्वाज की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि फुलेरा की पंचायत में आप सभी का स्वागत है। पीएम मोदी ने दिल्ली में दो सीएम बनाए हैं। रेखा गुप्ता सीएम हैं और उनके पति सुपर सीएम। भाजपा सरकार ने सिर्फ 6 महीने में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

