HMPV Virus: भारत में एचएमपीवी वायरस का तीसरा मामला, अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि
HMPV Virus: चीन में फैला एचएमपीवी वायरस भारत में भी फैलना शुरू हो गया है। देश में अब तक इसके तीन मामले सामने आए हैं। दो मामले कर्नाटक से हैं जबकि एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से है। कर्नाटक में 8 महीने का लड़का और 3 महीने की बच्ची संक्रमित हैं। अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा संक्रमित हुआ है। चीन में इस वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं।
इस वायरस का पहला मामला कर्नाटक में मिला था और अब गुजरात के अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 3 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एचएमपीवी वायरस को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।
पढ़े : चीनी वायरस के मामलों से हिला शेयर बाजार, निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास के एक गांव का रहने वाला है। बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की तबीयत सामान्य है। बच्चे में सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण दिखने पर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बच्चों का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
डॉक्टरों के अनुसार, जिन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार होने के बाद अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनकी जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
एचएमपीवी वायरस क्या है?
HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) एक तरह का वायरस है जो श्वसन मार्ग में प्रवेश करता है और फेफड़ों तक पहुँचता है। कोविड भी ऐसा ही था। दोनों वायरस के लक्षण भी एक जैसे ही हैं। हालाँकि, HMPV वायरस मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को संक्रमित करता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद सबसे आम लक्षण खांसी है, जो अक्सर बलगम के साथ होती है। इसके साथ हल्का बुखार भी आता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण हो सकते हैं। सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होती है।

