Padma Award: आज 139 में से 71 हस्तियों को किया जाएगा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
Padma Award: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद अब पुरस्कार वितरण समारोह आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार दो चरणों में वितरित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज 71 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म विभूषण और 57 पद्मश्री शामिल हैं। बाकी 68 पद्म विजेताओं को अगले महीने दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
पढ़े : वीरेंद्र सचदेवा को धमकी भरे कॉल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए 139 लोगों को चुना गया है, जिसमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। 13 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी कंपनी के ओसामू सुजुकी, मनोहर जोशी शामिल हैं। इस बार पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं भी हैं। लिस्ट में 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पद्म विभूषण (7)
- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
- पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर
- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
- एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पद्म भूषण (19)
- एक धूप
- अनंत नाग
- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
- जतिन गोस्वामी
- जोस चाको पेरियाप्पुरम
- कैलाश नाथ दीक्षित
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
- नंदमुरी बालकृष्ण
- पी.आर. श्रीजेश
- पंकज पटेल
- पंकज उधास (मरणोपरांत)
- रामबहादुर राय
- साध्वी ऋतंभरा
- एस अजित कुमार
- शेखर कपूर
- शोभना चंद्रकुमार
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
- विनोद धाम
पद्म श्री (113)
- अद्वैत चरण गडनायक
- रामचन्द्र पालव
- अजय वी भट्ट
- अनिल कुमार बोरो
- अरिजीत सिंह
- अरुंधति भट्टाचार्य
- अरुणोदय साहा
- अरविन्द शर्मा
- अशोक कुमार महापात्र
- अशोक लक्ष्मण सराफ
- आशुतोष शर्मा
- अश्विनी भिड़े देशपांडे
- बैजनाथ महाराज
- बैरी गॉडफ्रे जॉन
- बेगम बतूल
- भरत गुप्ता
- भेरू सिंह चौहान
- भीम सिंह भावेश
- भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा
- बुधेन्द्र कुमार जैन
- सी.एस. वैद्यनाथन
- चैतराम देवचंद पँवार
- चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)
- चंद्रकांत सोमपुरा
- चेतन ई चिटनीस
- डेविड आर सिमलीह
- दुर्गा चरण रणबीर
- फारूक अहमद मीर
- गणेश्वर शास्त्री द्रविड़
- गीता उपाध्याय
- गोकुल चंद्र दास
- गुरुवायूर दोराई
- हरचंदन सिंह भट्टी
- हरिमन शर्मा
- हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले
- हरविंदर सिंह
- हसन रघु
- हेमन्त कुमार
- हृदय नारायण दीक्षित
- ह्यूग और कोलीन गैंटज़र (मरणोपरांत)(युगल)
- इनिवलाप्पिल मणि विजयन
- जगदीश जोशला
- जसपिंदर नरूला
- जोनास मसेटी
- जोयनाचरण बाथोरी
- जुमदे योमगाम गामलिन
- के दामोदरन
- के.एल.कृष्णा
- के.ओमनकुट्टी अम्मा
- किशोर कुणाल (मरणोपरांत)
- एल हंगथिंग
- लक्ष्मीपति रामसुब्बैयार
- ललित कुमार मंगोत्रा
- लामा लोबज़ांग (मरणोपरांत)
- लीबिया लोबो सरदेसाई
- एम.डी.श्रीनिवास
- मदुगुला नागफनी सरमा
- महावीर नायक
- ममता शंकर
- मंदा कृष्णा मडिगा
- मारुति भुजंगराव चितामपल्ली
- मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)
- नागेन्द्र नाथ राय
- नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)
- नरेन गुरुंग
- नीरजा भाटला
- निर्मला देवी
- नितिन नोहरिया
- ओंकार सिंह पाहवा
- पी. दत्चानमूर्ति
- पंडीराम मंडावी
- परमार लवजीभाई नागजीभाई
- पवन गोयनका
- प्रशांत प्रकाश
- प्रतिभा सत्पथी
- पुरीसाई कन्नप्पा संबंधन
- आर अश्विन
- आर.जी. चंद्रमोगन
- राधा बहन भट्ट
- राधाकृष्णन देवसेनापति
- राम दरश मिश्र
- रणेंद्र भानु मजूमदार
- रतन कुमार परिमू
- रेबा कांता महंत
- रेंथली लालराना
- रिकी ज्ञान केज
- सज्जन भजनकार
- सैली होल्कर
- संत राम देसवाल
- सत्यपाल सिंह
- सीनी विश्वनाथन
- सेथुरमन पंचनाथन
- शेखा अली अल-जबर अल-सबा
- शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा)
- श्याम बिहारी अग्रवाल
- सोनिया नित्यानंद
- स्टीफ़न नैप
- सुभाष खेतूलाल शर्मा
- सुरेश हरिलाल सोनी
- सुरिंदर कुमार वासल
- स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज)
- सैयद ऐनुल हसन
- तेजेन्द्र नारायण मजूमदार
- थियाम सूर्य मुख देवी
- तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला
- वादीराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी
- वासुदेव कामथ
- वेलु आसान
- वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर
- विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज
- विजयालक्ष्मी देशमाने
- विलास डांगरे
- विनायक लोहानी