Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Arvind Kejriwal Birthday: आज CM अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन, आतिशी और मनीष सिसोदिया ने पोस्ट कर दी बधाई

Today is CM Arvind Kejriwal's birthday, Atishi and Manish Sisodia posted their congratulations

Arvind Kejriwal Birthday: आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। आज अरविंद केजरीवाल 56 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर पोस्ट कर सीएम केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं।

आतिशी ने लिखा कि, “आज आधुनिक भारत के क्रांतिकारी अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिन्होंने अपने शासन मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। उन्होंने अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी।”

आतिशी ने आगे लिखा, “तानाशाही के खिलाफ लड़कर लाखों लोगों का भविष्य संवारने वाले अरविंद केजरीवाल आज झूठे केस में जेल में हैं। लेकिन, सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवासियों के प्यारे मुख्यमंत्री बाहर आएंगे।”

तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना

इस बीच दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे सबसे प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं, जिन्होंने तानाशाह के सामने घुटने टेकने की बजाय जेल जाना चुना। आज देश का लोकतंत्र अरविंद केजरीवाल के रूप में जेल में कैद है।”

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को जमानत मिल गई थी। 2 जून को उन्होंने वापस तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं उनके जन्मदिन पर पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button