ट्रेंडिंगमनोरंजन

Chhello Show: इन बड़ी फ़िल्मों को पछाड़ Oscar में पहुंची ये गुजराती फ़िल्म, रिलीज़ होने से पहले ही जीत चुकी कई अवॉर्ड्स!

नई दिल्ली: अगर फ़िल्मों की बात हो तो कौन ऐसा होगा जो नही चाहेगा की उसकी फ़िल्म ऑस्कर (Oscar) में नॉमिनेट हो। किसी भी फिल्म के लिए ऑस्कर (Oscar) जीतना बहुत बड़ी उपल्ब्धि होती है। इसी ऑस्कर के रेस में भारत की गुजराती फिल्म छैलो शो (Chhello Show) भी नॉमिनेट हुई है। ये फिल्म ऑस्कर के बेस्ट फॉरेन फ़िल्म के लिए भारत से नॉमिनेट हुई है। गुजराती फिल्म छैलो शो (Chhello Show) के अलावा ऑस्कर में आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स भी नॉमिनेट हुई थी।

9 साल के बच्चे की हुई कहानी

गुजराती फिल्म छैलो शो (Chhello Show) एक 9 साल के बच्चे पर आधारित कहानी है। उस बच्चे को बचपन से ही फिल्मों से बहुत जुड़ाव और प्यार होता है। ये पूरी कहानी उस बच्चे के आस पास ही घूमती नज़र आयेगी। ये लड़का भारत के एक गांव में रहता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये छोटा सा लड़का गर्मियों में भी दीवानों के तरह प्रोजेक्शन बूथ पर फिल्में देखने में ही अपना पूरा समय बिता देता है।

इस गुजराती फ़िल्म का डायरेक्शन पैन नलिन ने किया है। इसके अलावा फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को सबसे पहली 2021 में ट्रीबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इसके बाद से फिल्म को अलग अलग शोज़ में दिखाया गया और इसकी काफ़ी तारीफ़ हुई। फिल्म ने स्पेन में 66वें ‘वलाडोलिड फिल्म महोत्सव’ में ‘गोल्डन स्पाइक’ पुरस्कार भी जीता था।

यह भी पढ़ें: लक्ष्मण मंदिर: सिर्फ ताजमहल ही नही, इस जगह को भी कहते हैं मोहब्बत की निशानी!

इस तारीख़ को होगी रिलीज़

इस फ़िल्म की शूटिंग मार्च 2020 में ही पूरी हो चुकी थी फिर कोरोना आ गया लास्ट का बचा काम रुक गया। लॉकडाउन के बाद कोरोना महामारी में ही इसका पोस्ट प्रोडक्शन काम पूरा हुआ। छैलो शो का अंग्रेज़ी नाम द लास्ट फिल्म शो है। ये फिल्म 14 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी।

इन फ़िल्मों को कर चुकी है पीछे

ये गुजराती फ़िल्म ऑस्कर 2023 की रेस में कई जानी मानी फ़िल्मों को पछाड़ चुकी है। इस फिल्म ने एसएस राजमौली की मूवी आरआरआर और विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को कड़ी टक्कर देकर ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है। ये सारी फिल्में भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button