Bollywood vs Hollywood: USA के बाहर बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने पर भड़के भारतीय फिल्ममेकर, डोनाल्ड ट्रंप से पूछे सवाल

Bollywood vs Hollywood: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और विवादित फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब अमेरिका के बाहर बनी हर फिल्म पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। उनके इस बयान ने दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को हिलाकर रख दिया है। खासकर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, जिसका नॉर्थ अमेरिका मार्केट पर बड़ा दांव लगा रहता है, वहां इस फैसले को लेकर नाराजगी और चिंता दोनों ही नजर आ रही है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रस्ट सोशल पर इस घोषणा को साझा करते हुए लिखा कि दूसरे देशों की फिल्में बनाना ऐसा है जैसे “अमेरिका से फिल्म व्यवसाय को एक बच्चे की कैंडी चुराने जैसा”। इस बयान ने बॉलीवुड समेत कई देशों के फिल्ममेकर्स को हैरान कर दिया है। निर्देशक कबीर खान, पान नलिन और अमित राय जैसे दिग्गजों ने खुलकर इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।
कबीर खान का करारा तंज
‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक कबीर खान ने ट्रंप के बयान को अव्यवहारिक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि उनका मतलब क्या है, जब वह ये बोल रहे हैं कि यूनाइटेड स्टेट के बाहर बनने वाली फिल्मों पर टैरिफ लगाया जाएगा। हॉलीवुड की हर दूसरी फिल्म अमेरिका के बाहर शूट होती है और उनके VFX का काम भी बाहर ही होता है। टैरिफ आप किस पर लगाएंगे, फिल्मों के टिकट प्राइस पर? उनके बयान को समझने के लिए बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा। सबसे पहले तो ये देखते हैं कि उन्हें कल उठने के बाद ये याद रहता है कि नहीं।
अमेरिकी फिल्मों का बिजनेस चुराया नहीं जा सकता
नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर पान नलिन, जिन्होंने ‘द लास्ट फिल्म शो’ जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं, उन्होंने कहा कि ट्रंप का बयान वास्तविकता से परे है। “मैं प्रेजिडेंट ट्रंप की बात से सहमत नहीं हूं। अमेरिकन मूवीज बिजनेस को चुराया नहीं गया है और 2025 के पहले नौ महीनों और पैंडेमिक के बाद से ही उनका बिजनेस बहुत मजबूत नहीं रहा है। आप वॉर्नर ब्रदर्स को ही देख लीजिए, उनका सेकंड क्वार्टर रिवेन्यू पिछले साल की तुलना में कम बढ़कर 869 करोड़ का हुआ है।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अमित राय की चेतावनी
‘ओह माय गॉड 2’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अमित राय ने इस फैसले को अव्यावहारिक और खतरनाक बताया। उन्होंने संरक्षणवादी नीतियों पर चिंता जताते हुए कहा, “जब कोई कहानी बनती है, तो उसकी नेचुरल तौर पर अपनी एक डिमांड होती है। क्योंकि उन्हें अमेरिका को ग्रेट बनाना है और उनकी पुरानी पहचान वापिस लानी है, इसलिए वह ऐसा मूव ले रहे हैं, तो हर देश को ये सामान्य अधिकार है कि वह इस तरह से सोचे। अगर ऐसा हो जाता है, तो विश्व व्यवस्था खराब हो जाएगी”।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फिल्म इंडस्ट्री में गहरी बेचैनी
ट्रंप के इस फैसले ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बेचैनी बढ़ा दी है। नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों का बड़ा बाजार है और वहां दर्शकों का खासा रुझान भारतीय फिल्मों की ओर रहता है। ऐसे में 100% टैरिफ लगाने से न सिर्फ फिल्मों की कमाई पर असर पड़ेगा बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा।

