उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

UP Bijnor News: अवैध रूप से मछलियां पकड़ते दो गिरफ्तार एक फरार

Two arrested for illegal fishing, one absconding



UP Bijnor News: रात के अंधेरे में गंगा नदी पर अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार।
वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे को चीरते हुए,गंगा नदी पर पहुंचकर मछलियों का अवैध शिकार करने वाले दो शिकारियो को रंगे हाथों पकड़ा है।अवैध रूप से मछलियो का शिकार करने वाले शिकारी के पास से भारी मात्रा में मछलियां बरामद हुई है।


बिजनौर वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगा नदी बैराज पर अवैध रूप से नौशाद पुत्र वाजूदीन निवासी बुखारा अपने चार पांच साथियों के साथ मछली पकड़ रहा है।डीएफओ ज्ञान सिंह के आदेश पर,रेंजर महेश चंद गौतम के निर्देशन में वन विभाग की टीम संजय सिंह राणा,मदन पाल सिंह,अजय सिंह,मोहित,सौरभ,सागर ,हैदर अली,विवेक मोहन और शुभम कुमार मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम द्वारा चारों ओर से घेरा बंदी करके मछलियों का शिकार कर लेजा रहे 2 अभियुक्तों को मौके से पकड़ लिया। जबकि आरोपी नौशाद मौका देखकर वहा से फरार होने में कामयाब हो गया।मौके पर इन दोनों के कब्जे से लगभग 200 किलोग्राम छोटी मछली,एक ई रिक्शा,एक तीन पहिया रेहड़ी और एक स्कूटी,जाल,प्लास्टिक के आधे कटे हुए ड्रम,प्लास्टिक की बोरी एवं थैला आदि मिला।दोनो पकड़े हुए अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि नौशाद मछली पकड़ने का व्यवसाय करता है।वन विभाग की टीम द्वारा सभी के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में वन अपराध के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।वन विभाग की टीम फरार आरोपी नौशाद को तलाश करने में जुट गई है।और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Naeem Ansari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button