Uma Bharti On Operation Sindoor: भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस अभियान का अंतिम लक्ष्य तभी पूरा माना जाएगा, जब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत में शामिल होगा।
पढें: जापान में पीएम मोदी की ‘बड़ी’ मुलाकात, 16 गवर्नरों से बात कर भारत के राज्यों के लिए मांगा निवेश
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोलीं उमा भारती
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर का मकसद हासिल हो गया है? इस पर उन्होंने कहा –“हमारा अंतिम उद्देश्य PoK को पुनः प्राप्त करना है। जब तक वह भारत में नहीं आ जाता, तब तक यह अभियान अधूरा है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना की वीरता पर सवाल उठाना गलत है। सेना का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उनके मुताबिक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ही एक दिन पाकिस्तान को बर्बाद कर देगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सेना के साहस पर भरोसा
उमा भारती ने कहा कि जो लोग सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठाते हैं, वे राजनीति करने के लायक भी नहीं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई लगातार जारी रहेगी और इसमें जीत निश्चित है।
संसद का प्रस्ताव याद दिलाया
उन्होंने 1994 में संसद द्वारा पारित प्रस्ताव का भी ज़िक्र किया, जिसमें सर्वसम्मति से यह माना गया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। उमा भारती ने कहा कि PoK की वापसी भारत के लिए सिर्फ एक लक्ष्य नहीं बल्कि संकल्प है।
पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर
गौर करने वाली बात है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस अभियान में आतंकियों के कई ठिकाने तबाह किए गए और सौ से ज्यादा आतंकवादी ढेर हुए। सेना ने पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम किया और उसके हवाई अड्डों पर जवाबी कार्रवाई की। सरकार ने साफ किया है कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है।
मालेगांव विस्फोट केस पर प्रतिक्रिया
2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में अदालत द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर भी उमा भारती ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले का मकसद हिंदुओं को बदनाम करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना था। उनके अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत कई लोगों को झूठे आरोपों में फंसाया गया था।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

