UP Aligarh News: सपाइयों ने किया प्रदर्शन, दिल्ली की सीएम का फूंका पुतला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता क्वार्सी स्थित अपने जिला कार्यालय पर एकजुट हुए और फिर सड़क पर आकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।
UP Aligarh News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता क्वार्सी स्थित अपने जिला कार्यालय पर एकजुट हुए और फिर सड़क पर आकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सपाइयों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। उन्होने बताया कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम के खिलाफ जो विवादित टिप्पणी की है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता संगीत सोम का भी जमकर विरोध किया।
पढ़े : वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात! ब्वॉयफ्रेंड समेत 23 दरिंदो ने एथलीट के साथ किया गैंगरेप
भाजपा नेता और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव को टोटी चोर बोल दिया था, जिसके बाद सपाइयों का गुस्सा भड़क उठा। वहीं पूर्व सीएम पर विवादित टिप्पणी के बाद मेरठ के भाजपा संगीत सोम ने भी सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर टिप्प्णी की थी। सपाइयों ने उनका भी जमकर विरोध किया और कहा कि भाजपा को अपने नेताओं को नसीहत देनी चाहिए कि अपनी भाषा को मर्यादित रखें। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सपा के जिला महासचिव मनोज यादव ने बताया कि भाजपा के नेता लगातार अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। उनके ऊपर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे कि लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे। वहीं सपाइयों ने दिल्ली की सीएम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेता संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महासचिव मनोज यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, रंजीत चौधरी समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV