Child's body found in bushes in Bijnor, sensation in the area
UP Bijnor News: सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला एक वर्षीय बच्चे का शव इलाके के लोगों ने बच्चे का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कब्जे में लिया।
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। बच्चे के शव को लेकर पुलिस द्वारा जल्द ही खुलासा किया जाएगा।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी,सीओ धामपुर व थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।वही छोटे बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया,और देखते ही देखते इलाके के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।वहीं मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि उसकी पत्नी कल दिल्ली से बच्चे को लेकर चली थी, और शाम को उसने अपने पति को बताया कि बच्चा कोई उससे छीन कर ले गया।उसके बाद अपने मायके चली गई।
स्योहारा थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर में उस समय हड़कम्प मच गया,जब एक वर्षीय बच्चा सड़क किनारे झाड़ियो में पड़ा मिला।इलाके के लोगों ने बच्चे का शव देखा इसकी सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लिया।वही जब पुलिस के अधिकारियों को इस मामले की सूचना मिली तो अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल,सीओ सर्वम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।वहां के लोगो से जानकारी करते हुए बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक बच्चे की शिनाख़्त मोहल्ला चौधरी निवासी सलीम के पुत्र के रूप में हुई है।मृतक बच्चे के पिता सलीम ने बताया उसकी पत्नी कल दिल्ली से बच्चे को लेकर घर के लिए चली थी।शाम को उसने पति सलीम को बताया कि बच्चा उसके हाथों से छीन कर कोई लेगया है।बच्चे के पिता ने थाने पर जाकर एक तहरीर पुलिस को देते हुये कानूनी कार्यवाही की मांग कि है।पुलिस द्वारा बच्चे के शव मिलने के बाद इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए इस घटना का खुलासा करने में जुट गई है।आखिर इतने छोटे बच्चे का शव झाड़ियो तक कैसे पहुंचा,पुलिस द्वारा इस घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

