UP Bijnor News: The Superintending Engineer of Bijnor Electricity Department is distributing pamphlets of OTS scheme in his office
UP Bijnor News: विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा उनके ऑफिस में पहुंचने वाले लोगों को पंपलेट दिए जा रहे हैं। उक्त पंपलेट एक मुश्त समाधान बिजली का बकाया बिल भुगतान जमा करने पर पहले आओ अधिक लाभ पाओ ओटीएस योजना से संबंधित है।
बिजनौर के अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप द्वारा बिजली का बकाया बिल उपभोक्ताओं को पूरी तरह से प्रचार प्रसार कर उनको जागरूक करते नज़र आ रहे है। उनके कार्यालय में आने वाले किसान, व्यापारी, समाज सेवी सभी को वह पंपलेट देकर बिजली बकाया बिल भुगतान जमा करने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने का प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। और इसका असर देखने को मिल रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप की अच्छी स्वछ कार्यशैली से उनके पास पहुंचने वाले सभी लोग काफी संतुष्ट नजर आते हैं। अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप द्वारा बिजली बकाया बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को उसके लाभ के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप द्वारा बताया जा रहा है, प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक,बकाया बिल बिजली भुगतान जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सर चार्ज पर भारी छूट दी जा रही है।जबकि यह योजना द्वितीय चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी तक,तृतीय चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस लागू की गई है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बिजली बकाया बिल भुगतान जमा करने वाले उपभोक्ता पहले आए और इसका अधिक से अधिक लाभ पाए। सरकार और पावर कॉरपोरेशन द्वारा इस योजना को लागू किया गया है। बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बकाया भुगतान चढ़ा हुआ है और वह जमा नहीं कर पाए ऐसे उपभोक्ता इस योजना के अंतर्गत तुरंत अपना बिजली बिल जमा करे और भारी छूट पाए।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

