Up Ghaziabad News: खोड़ा नगर पालिका परिषद में शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव कर पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा और वर्तमान चेयरमैन मोहिनी शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
पढें: गोरखपुर में 45 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा स्मारक और म्यूजियम,सीएम योगी ने किया उद्घाटन
भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना पर नगरपालिका में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घेराव का नेतृत्व भाजपा महानगर के पूर्व महामंत्री योगेश भाटी ने किया। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने यह घेराव किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अरुण दीक्षित को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी को सात दिनों में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ताओं ने घेराव समाप्त किया।
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
योगेश भाटी ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो भाजपा कार्यकर्ता दोबारा नगर पालिका का घेराव कर धरना देंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

