UP News: मतगणना के दौरान बूथ के अंदर बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट
UP News: उत्तर प्रदेश की 199 नगर पालिका सीटों पर मतगणना हुई . शुरुआती रुझानों की तस्वीर बार बार बदलती नजर आ रही है. इस समय बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. जबकि सपा उसे कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं,BSP-Congress अभी रेस में नहीं दिख रहे हैं। राजनैतिक विशेषज्ञों के मुताबिक नगर पालिका सीटों में 120 सीटों पर BJP-SP आमने सामने की टक्कर है. वहीं 20 सीटों पर बसपा टक्कर दे रही है। अन्य सीटें दूसरों के खाते में जा सकती है इसी बीच सहारनपुर के देवबंद में वोटों की गिनती के दौरान बड़ा विवाद हो गया. जिसमें 1 पुलिस(Police) कर्मी घायल भी हुआ है।
बताया जा रहा है देवबंद में मतगणना के दौरान बूथ के अंदर बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। मामले को शांत कराने पहुंचा एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने लाठी चार्ज करके उरद्रव करने वालों को भगाया. SP देहात सागर जैन ने बताया कि तथ्य पता करने के लिए CCTV रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वोटों की गिनती सामान्य रूप से चल रही है.
50 रैलियों में CM Yogi हुए थे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में 28 और दूसरे चरण में 22 रैलियों में हिस्सा लिया था। निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी ने कुल 50 रैलियां की थी। जिन जिलों में CM नहीं पहुंच पाए, वहां दोनों डिप्टी CM ने मोर्चा संभाला था।
Read Also : UP Election News in Hindi – News Watch India
जानिए नगर पालिका के बारे में
(Municipal) नगर पालिका भी स्थानीय निकाय संस्था है, जो शहर से जुड़े विकास कामों को अमलीजामा( implementation)पहनाती है। ये नगर निगम से जनसंख्या (5 लाख) और क्षेत्रफल में छोटा होता है। आमतौर पर छोटे शहरों और कस्बों में नगरपालिकाएं होती हैं। यूपी में कुल 200 नगर पालिका हैं। ये भी वार्डों में बंटी होती हैं। नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष(Municipal President) कहते हैं। उसका चुनाव सीधे जनता करती है। वह प्रशासनिक अध्यक्ष होता है।