उत्तर प्रदेशकरियरपढ़ाई-लिखाईराज्य-शहर

UP Police Result Date 2024: इस दिन आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखे लेटेस्ट अपडेट

UP Police Constable result will be declared on this day, see latest update

UP Police Result Date 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देने वाले आवेदकों के परिणाम के बारे में एक ताजा जानकारी सामने आई है। यूपी पुलिस रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों को इस समय बेसब्री से up police result का इंतजार है। इस बीच, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 परिणाम अपडेट कर दिया गया है। भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस आंसर-की 2024 जारी करने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए तैयार हो रहा है। यूपी पुलिस के नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जानिए यूपी पुलिस का रिजल्ट कब तक आएगा?

लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। दशहरे के बाद 10 से 15 अक्टूबर तक यूपी पुलिस नतीजे होने की पूरी-पूरी संभावना है। हालांकि परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक भर्ती बोर्ड की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हालांकि,बोर्ड ने यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है और परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

बता दें कि 23 अगस्त से शुरू होकर पांच दिनों तक विभिन्न केंद्रों पर यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसकी UP Police Answer Key 2024 बोर्ड से परीक्षा के 10 दिन बाद 11 सितंबर से जारी कर दी थीं। answer key के साथ बोर्ड से answer-key पर अभ्यर्थियों के आपत्तियां भी दर्ज की हैं। ऐसे में answer key पर मिली आपत्तियों का निपटारा करने के बाद बोर्ड से फाइनल रिजल्ट और UP Police Cut Off 2024 भी जारी करेगा।

कैसे देखें

रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए नीचे सूचीबद्ध चार चरणों का उपयोग कर सकते हैं।

सबसे पहले भर्ती बोर्ड की official website uppbpb.gov.in पर जाएं।

होमपेज लिंक खुलते ही आपको पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लिंक दिखाई देगा। बटन दबाएं।

अब आपको सभी डिटेल्स ऑनलाइन दर्ज करनी हैं।

सब्मिट करते ही आपके सामने यूपी पुलिस रिजल्ट आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

शुरू कर दें तैयारी

जो उम्मीदवार मेरिट के आधार पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 चरण में सफल होंगे, उन्हें शारीरिक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार भाग लेंगे, और उम्मीदवार का डीवी और पीएसटी होगा। । ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को फिजिकल की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि जो अभ्यर्थी फिजिकल (physical) पास नहीं कर पाएंगे, वो कांस्टेबल (constable) सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button