UP Saharanpur News: For 40 years, a person is running from pillar to post to get his land freed from encroachment
UP Saharanpur News: जिला सहारनपुर में भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर 40 सालो से एक व्यक्ति अधिकारियों के यहां ठाकरे खा रहा है. सीबीआई,एसआईटी , ईडी,मुख्य मंत्री जिला अधिकारी से लेकर समस्त अधिकारी से शिकायत कर चुका है .
सरकार एक तरफ तो सरकारी भूमि हो या किसी की अपनी निजी संपत्ति हो उसे कब्जा मुक्त कराने की बात करती है अधिकारी को भी दिशा निर्देश दिए की किसानों की भूमि हो या सरकारी भूमि या किसी की निजी संपत्ति। उसे कब्जा मुक्त कराया जाए.
यूपी का जिला प्रशाशन की नाक के नीचे भूमि कब्जा मुक्त नहीं हो पा रही है लगातार सरकारी भूमि के साथ अब भू माफिया निजी संपत्तियों पर भी कब्जा करने में लगे हैं .
जिला सहारनपुर में भी लगातार भू माफियों के हौसले इतने बुलंद है कि सरकारी भूमि हो या निजी संपत्ति उसे पर भी कब्जा करने में लगे हैं जिसे कुछ भू माफिया ने कब्जा कर जमीन बेच रहे है. 40 सालों से वो अधिकारियों से गुहार लगा चुका है और मुख्य मंत्री लेकर से लेकर सीबीआई, क्राइम ब्रांच ईडी तक सब जगह शिकायत कर चुका हे पर उसकी सुनवाई कही नहीं हो पाई है और अब उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल थे अपना शहर छोड़कर व्यक्ति शीशराम देहरादून में रह रहा है.
शीशराम ने सहारनपुर के अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि वो शिकायती पत्र लेकर रख लेते है और कुछ उनके पहरे दार उनसे नहीं मिलने दिया जाता है.
जब जनपद में वीआईपी का दौरा होता है, तब तक वह उनसे मिलने का प्रयास करता है पर मिलने नहीं दिया जाता है.
सहारनपुर में मुख्यमंत्री हो या अन्य किसी मंत्री का दौरा होता है तो उसे नजर बंद कर दिया जाता है, शीशराम ने आरोप लगाया कि इस सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है भूमिया माफियाओं से अधिकारी मिले है.

