Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचटपटी

UP Viral Latest News: फ़ैल हुईं दुल्हे की ट्रिक, मिस हुईं हेट्रिक!

UP Viral Latest News: क्रिकेट के खेल में तो हेट्रिक बनते और चूकते तो बहुत देखी है, पर असल जिंदगी में शादी की हेट्रिक कम सुनने में आती है। झाँसी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है ज़ब दुल्हा शादी की हेट्रिक लगाने जा रहा था, पर उसकी दोनों पूर्व पत्नियां उसकी हेट्रिक में रोड़ा बन गयी और हंगामा खड़ा हो गया। पूर्व पत्नियों के भंडाफोड़ के बाद दुल्हे की तीसरी शादी रचाने की ट्रिक फैल हो गयी और दुल्हे का हेट्रिक चांस मिस हो गया। हेट्रिक मिसिंग का यह मामला फिलहाल चर्चाओं में है।

यह पूरा मामला झाँसी के मोठ थाना क्षेत्र के बसोबई गाँव का है। यहां के रहने वाले विनय कुमार की बेटी दीपा की शादी 24 मई को जालौन जिले के एट निवासी जितेन्द्र से होना तय थी। शादी की तमाम रस्मे पूरी हो चुकी थी, घर वाले बारात के इंतजार में थे। तभी विनीता व पूजा नाम की दो महिलाएं शादी के पंडाल में पहुंच गयी और दुल्हन के परिजनों को बताया कि वह दुल्हा बने जितेन्द्र की पहली व दूसरी पत्नियां हैं।

यह सुनक़र परिवार वालों के होश उड़ गये। उन्होंने दोनों महिलाओं से जानकारी ली तो पता चला कि विनीता से 10 साल पहले जितेन्द्र की शादी हो चुकी है, उसके बाद उसने पूजा नाम की महिला से पहली पत्नी की मौत होने का झांसा देकर शादी क़र ली थी। अब वह दीपा से तीसरी शादी करने जा रहा था। महिलाओं के हंगामा व शिकायत पर मोठ थाना पुलिस ने शादी रुकवा दी।

हालांकि शातिर दिमाग़ जितेंद्र को इस हंगामा की भनक लग गयी और वह बारात लेकर नहीं आया। अब दोनों पत्नियों व होने वाली तीसरी पत्नी के परिजनों ने पुलिस से धोखेबाज जितेन्द्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। यह मामला झाँसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button