Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, इस नेता ने छोड़ा हाथ

Milind Deora News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले मुंबई में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिवंगत नेता मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है मणिपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (bharat jodo nyay yatra) की शुरुआत से पहले पार्टी को मुंबई में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 47 साल के मिलिंद देवड़ा यूपीए-2 के कार्यकाल में कुछ समय के मंत्री रह चुके हैं। देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने की उम्मीद है।

Also Read: Latest Hindi News Milind Deora News। News Today in Hindi

55 साल का रिश्ता खत्म

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी हैं देवड़ा ने लिखा है कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हो गया है। मैं सालों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। मिलिंद देवड़ा ने अपने पिता मुरली देवड़ा के जन्म दिन के तीन दिन बाद पार्टी छोड़ी है। 10 जनवरी को उनके पिता का जन्मदिन था। पिछले दिनों मुंबई की मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर शिवसेना (उद्धव) की तरफ से दावेदारी किए जाने पर देवड़ा ने आपत्ति जताई थी। ऐसी चर्चा है कि वे शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की ओर से इसी पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

2 बार के सांसद रहे हैं मिलिंद देवड़ा

महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT), कांग्रेस और NCP में अभी भी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही है। मिलिंद देवड़ा congress के दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं और साल 2004 और 2009 में दक्षिण मुंबई सीट से सांसद रह चुके हैं। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा को शिवसेना उम्मीदवार के सामने हार का सामना करना पड़ा था। मिलिंद देवड़ा की गिनती कांग्रेस के युवा चेहरों में होती थी। वह congress सरकार में साल 2012 में केंद्रीय नौका परिवहन राज्यमंत्री भी बनाए गए थे। इसके अलावा वह सांसद रहने के दौरान रक्षा मंत्रालय की समिति, केंद्रीय शहरी विकास समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button