बड़ी खबरराजनीति

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज से आगाज

Bharat Jodo Nyay Yatra:भारत जोड़ो यात्रा के बाद आज से कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत करने जा रही है।दोपहर करीब 12 बजे मणिपुर के थौबुल से यात्रा शुरू होगी । फिलहाल 11 दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्यों में ही रहेगी। मणिपुर से आज कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने जा रही है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद ये राहुल गांधी की दूसरी यात्रा है । इस बार वो देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम की ओर मार्च करेंगे।

Also Read: Latest Hindi News Milind Deora News। News Today in Hindi

यात्रा से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra)  की शुरुआत होने वाली है। सबसे पहले राहुल खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है । राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी यात्रा के दौरान चूडा चांदपुर नहीं जायेंगे।

Also Read: Latest Hindi News Milind Deora News। News Today in Hindi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा खोंगजम इलाके में शुरू होगी जो कि थाउबल जिले में है। राहुल गांधी इंफाल एयरपोर्ट से बस में सफर करके पहले खोंगजोम वार मेमोरियल जायेंगे फिर सभास्थल पहुचेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मणिपुर पहुचेंगे। खोंगजोंम में पहले एक सभा होगी और उसके बाद के शुरू होगी यात्रा। राहुल गांधी की यह यात्रा कल रात इंफाल इस्ट में रुकेगी । दूसरे दिन कांगपोकपी से होते हुए सेनापति और फिर नागालैंड के तरफ बढ़ेगी। इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा ।

बीजेपी का कांग्रेस पर वार

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तो इस यात्रा का नाम ही बदल दिया है । उन्होंने कहा कि ये यात्रा का नाम भारत तोड़ो अन्याय यात्रा है । राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर जो व्याक्ति राम का सम्मान नहीं कर रहा है वो यात्रा निकाल रहा है ये यात्रा का नाम भारत तोडो अन्याय यात्रा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने भी राहुल गांधी की इस यात्रा पर हमला बोला ।

तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की नहीं बल्कि ज्ञान यात्रा की जरूरत । गांव का कोई भी ज्ञानी उनको ज्ञान दे देगा।

यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन उनसे अपनी ही पार्टी नहीं संभल रही है।कांग्रेस के बड़े बड़े नेता इस्तीफा दे रहे हैं।इसी कड़ी में  मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। जो कि कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। जी हां मिलिंद देवड़ा वही नेता हैं जो कल तक राहुल गांधी के साथ नजर आते थे। लेकिन अब उन्होनें पार्टी को अलविदा कह दिया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वो किसी और पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button