न्यूज़

Who Is Dhruv Rathi: कौन है ध्रुव राठी, जो सेक्युलर गैंग का बना है मसीहा!

Who Is Dhruv Rathi

Who Is Dhruv Rathi: जर्मनी से बैठा एक 29 साल का लड़का भारत की सरकार की नींद हराम कर देता है। चुनाव आते हैं तो वो मोदी सरकार की जमकर पोल खोलने का काम करता है।बेवाकी के साथ मोदी सरकार का काला चिठ्ठा खोलता है। जिसके सोशल मीडिया पर लाखों करोड़ों VIEW आते हैं। जी हां बात हो रही है YOUTUBER DHRUV RATHI की। ध्रुव राठी, ये सिर्फ आज एक नाम नहीं है…. ये मसीहा है….. उन लोगों का जिनको भारत सरकार और मोदी सरकार से नफरत है। ये चहेता है उन लोगों का जिनको हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान और चीन पसंद है। ध्रुव राठी कहता है कि हिंदुस्तान में तानाशाही है। लेकिन उसके बाद भी वो हिंदुस्तान में आराम से आता है। दिल्ली की सैर करता है…. अपने पसंदीदा लोगों से मुलाकात करता है और फिर विदेश चला जाता है। लेकिन फिर भी वो ध्रुव राठी ज्ञान देता है कि भारत की सरकार लोगों पर अत्याचार करती है।

हिंदुस्तान के मुद्दों को वो शख्स उठाने का दावा करता है जो जर्मनी रहता है। जिसका घर मोदी सरकार की बुराई से ही चलता है।वो बताता है कि भारत में लोकतंत्र बचा ही नहीं है।जब जब चुनाव आते हैं। तब तब ऐसे लोग सक्रिय हो जाते हैं और अपना धंधा चलाने में लग जाते हैं। ऐसे ही लोगों को विपक्षी पार्टियों के चाहने वाले अपना मसीहा कहते हैं।
ध्रुव राठी की बात की जाए… तो इनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 में एक हिंदू जाट परिवार में होता है। जहां उसने जर्मनी के कार्लज़ूए इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। जहां उन्होंने अक्षय ऊर्जा में अपने मास्टर की विशेषज्ञता भी पूरी की थी। अब भाईसाहब ने डिग्री तो तमाम हासिल करली… लेकिन अब सवाल था की रोजी रोटी कैसे चले। 2014 में मोदी सरकार का आना होता है…. और फिर तभी ध्रुव राठी का जहर उगलना भी चालू हो जाता है। वो जहर सिर्फ कट्टरपंथियों, जिहादियों और एक विशेष समुदाय के लोगों को पसंद आता है।


कहा ये भी जाता है कि ध्रुव राठी की वजह से ही केजरीवाल को जेल में जाना पड़ा है….ध्रुव राठी खुद को क्रांतिकारी बताता है…. लेकिन ये क्रांति सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार के खिलाफ ही नजर आती है।
क्योंकि जब भी हिंदू की मौत होती है। तो फिर ध्रुव राठी का मुंह बंद हो जाता है। जब विपक्षी नेता भ्रष्टाचार करते हैं… तो ध्रुव राठी को सांप सूंघ जाता है… लेकिन जब भी मोदी सरकार कामों का बखान करती है तो फिर ध्रुव राठी को मिर्ची लग जाती है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button