Uttar Pradesh News: गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण
Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह वाराणसी में जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद गाजीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। गंगा नदी में आई विकराल बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के तेतारपुर गांव समेत विभिन्न इलाकों के ऊपर से गुजरे। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी फील्ड में सक्रिय नजर आए।
पढ़ें : सीएम योगी का एक्शन! बाढ़ पीड़ितों से मिले, रोपवे निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
सीएम योगी ने हवाई सर्वेक्षण के बाद जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। राहत कार्यों में कोई लापरवाही न बरती जाए और सभी प्रभावितों को समय पर भोजन, पानी, दवा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
शिविरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से शरणार्थी शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिविरों में साफ पानी, पर्याप्त भोजन, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, बच्चों और महिलाओं की विशेष देखभाल के निर्देश भी दिए।
पशुओं और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मवेशियों के चारे की व्यवस्था, पीने के पानी की शुद्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में आवश्यक दवाओं, एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबिज टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है
सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने और जरूरतमंदों तक तुरंत सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
प्रशासनिक अमले को सतर्क रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी बनाए रखे और किसी भी आपात स्थिति के लिए तत्पर रहे। उनका दौरा भले ही औपचारिक रूप से तय नहीं था, लेकिन उसकी खबर मिलते ही गाजीपुर का पूरा प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो गया।

