Uttar Pradesh News: Maha Abhiyan 'Ek Ped Maa Ke Naam': Yogi government will create history by planting 37 crore saplings in UP today!

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आज एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है! ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ‘पौधारोपण महाअभियान-2025’ की शुरुआत अयोध्या और आजमगढ़ से करेंगे. इस बड़े दिन के लिए राज्यभर में 52.43 करोड़ पौधे तैयार हैं.
सीएम योगी अयोध्या और आजमगढ़ में पौधे लगाने के साथ लोगों से बात भी करेंगे और 7 किसानों को कार्बन क्रेडिट योजना के चेक भी देंगे.
आज ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) बाराबंकी में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद (Deputy Chief Minister Keshav Prasad) मौर्य मेरठ में और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधे लगाएंगे. सभी कैबिनेट और राज्य मंत्री भी अपने-अपने जिलों में इस अभियान से जुड़ेंगे.
तैयारियों का जायजा और भागीदारी
इस महाअभियान के लिए हर जिले में बड़े अधिकारियों को नोडल बनाया गया है, जिन्होंने कल ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया. इस कार्यक्रम में 26 विभाग और करीब 25 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे. पूरे उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में पौधे लगेंगे, जिसमें लखनऊ मंडल सबसे आगे रहेगा.
वन विभाग (forest department) इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा और 14 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाएगा. जनप्रतिनिधि (public representative) भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. इस मौके पर अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन और गोपाल वन जैसे खास नाम वाले वन भी बनाए जाएंगे.
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विशेष पहल और लक्ष्य
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासीय योजना के लाभार्थी, साथ ही जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के तहत आने वाले लोग, दो-दो सहजन के पौधे लगाएंगे. राज्य की 13 प्रमुख नदियों और बाकी सभी नदियों के किनारे 21,313.52 हेक्टेयर में 3.5 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए जाएंगे.
वन विभाग (forest department) सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ और एक्सप्रेस-वे के किनारे 2.5 लाख पौधे लगाएगा. यह अभियान पर्यावरण को बचाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें पूरा उत्तर प्रदेश शामिल है!
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TVलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

