Uttar Pradesh News: यूपी में IPS अधिकारियों का मेगा ट्रांसफर! जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों और मुख्यालयों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा व गौतमबुद्धनगर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश द्वारा जारी किया गया। इस फेरबदल में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गोरखपुर जैसे प्रमुख जिलों और पुलिस मुख्यालयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पढ़ें : सीएम योगी ने माँ के लिए जो कहा, सुनकर हैरान रह जाएंगे!
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं
- IPS तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र के पद पर तैनात किया गया है।
- IPS आशुतोष कुमार, अब अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट होंगे। पहले वह आईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ थे।
-IPS उपेंद्र कुमार अग्रवाल को आईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले वे आईजी लखनऊ परिक्षेत्र थे।
-IPS जोगेन्द्र कुमार, जो पहले आईजी कानपुर परिक्षेत्र थे, अब पुलिस आयुक्त, प्रयागराज होंगे।
-IPS हरीश चंद्र अपरा को पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र नियुक्त किया गया है। वह पूर्व में पुलिस आयुक्त, कानपुर थे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
IPS संजीव त्यागी, अब पुलिस उप महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार, लखनऊ होंगे। वह पहले अपर पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट के पद पर थे।
-IPS प्रदीप गुप्ता को भी डीआईजी, कारागार प्रशासन एवं सुधार, लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह पहले डीआईजी दूरसंचार, लखनऊ थे।
-IPS हेमंत कुटियाल को डीआईजी एसएसएफ, यूपी लखनऊ के पद पर यथावत रखा गया है, लेकिन कारागार प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार अब हटा दिया गया है।
-IPS राम बदन सिंह, पहले डीसीपी, गौतमबुद्धनगर थे, अब वह अपर पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट होंगे।
-IPS रमेश प्रसाद गुप्ता, जो पहले एसपी लॉजिस्टिक्स, लखनऊ थे, अब उन्हें सेनानायक, 24वीं पीएसी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।
-IPSअमित कुमार, जो पहले द्वितीय सेनानायक, 24वीं पीएसी मुरादाबाद थे, अब सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ बनाए गए हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV