मनोरंजन

Vada Pav Girl in Bigg Boss : बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखेगी “Vada Pav Girl”, लोगों ने क्यों किया ट्रोल ?

Vada Pav Girl in Bigg Boss: "Vada Pav Girl" will be seen in Bigg Boss OTT 3, why did people troll?

Vada Pav Girl in Bigg Boss: रिएलिटी शो बिग बॉस हमेशा अपने लुक और अपने कंटेस्टेंट को लेकर काफी चर्चित रहता है। पिछले साल Elvish Yadav ने बिग बॉस ओटीटी 2 का जीत अपने नाम किया था। इसके बाद यह सबसे ज्यादा फेमस हो गया था और इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 जल्द आने वाला है जिसे लेकर यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसको लेकर फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुन कर फैंस भी गुस्सा हो गये है। बता दें कि 18 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ था जिसमें पहले कंटेस्टेंट की धुंधली झलक दिखाया गया है।

इस प्रोमो वीडियो को देखकर हर कोई अंदाजा लगा लिया है कि ये और कोई नहीं बल्कि दिल्ली की फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित हैं। सुन कर आपको भी झटका लगा होगा लेकिन यह सच है। बता दें कि चंद्रिका दीक्षित ने अपना जॉब छोड़कर दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाना शुरू किया हैं। एक फूड ब्लॉगर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिस वजह से यह रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं थी लेकिन इनके खाने में स्वाद से ज्यादा विवाद होता है सीधे तौर पर जाने तो यह ज्यादा तौर पर विवाद में घिरें रहती हैं। लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर चंद्रिका ने ऐसा क्या किया की, उन्हें इतने बड़े शो में बुला लिया गया हैं। कुछ लोग तो इसे लेकर मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे है। तो कई लोग मेहनत करके यहां तक पहुंचने वाले सिलेबस के प्रति हमदर्दी जता रहे हैं।

कौन है चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका दीक्षित पहले हल्दीराम नामक कंपनी में काम करती थीं। पति की घंटों काम और बेटे को डेंगू होने की वजह से दीक्षित ने अपनी जॉब छोड़ दी और बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाना शुरु कर दिया। बता दें कि फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद वह रातोंरात फेमस हो गईं और जैसे ही चंद्रिका फेमस हुईं इसके साथ ही विवादों में भी घिरने लगी। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम पर रिश्वत की मांगने का भी आरोप लगाया है।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button