न्यूज़बॉलीवुड

वरुण -जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल सिनेमाघरों में नहीं होंगी रिलीज, जानें किस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

Bawaal Teaser Out: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल बहुत समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को हाल ही में थिएटर्स की बजाय OTT पर रिलीज करने का एलान कर दिया गया। वहीं फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल 2023 की मच अवेटेड फिल्म है। बवाल को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। वहीं फिल्म की कहानी ने कुछ पन्नों को खोल दिया है, जो एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाली है।

स्टोरी के बीच में सस्पेंस
फिल्म बवाल का टीजर उम्मीद से ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है। जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की लव स्टोरी को टीजर में दिखाया गया है। जहां दोनों एक दूसरे को डेट करने के बीच अलग हो जाते हैं। टीजर में सबसे ज्यादा इसका लास्ट सीन खींच रहा है। और ये बवाल का सबसे बड़ा सस्पेंस भी है, जो रोंगटे खड़े करता है।

फिल्म कब होगी रिलीज?
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल की रिलीज डेट अब तक तीन बार बदली जा चुकी है। पहले 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में नजर आने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने डेट बदलते हुए कह था कि अब फिल्म बवाल 6 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। वहीं कुछ दिन पहले ही चौकाते हुए OTT पर आने की घोषाणा कर दी। 21 जुलाई को फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

कई जगहों पर हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूपी के लखनऊ शहर में हुई है। भारत के अलावा फिल्म को एम्सटर्डम, पेरिस और पोलैंड जैसे खूबसूरत देशों में शूट किया गया है। फिल्म में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए स्टंटमैन को खास तौर पर जर्मनी से हायर किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन नीतेश तिवारी ने किया है। फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाल ने लिया है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button